1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. Upcoming Cars: नए साल पर हुंडई देगी नई कारों का तोहफा, 2016 में लांच होंगे ये चार मॉडल्‍स

Upcoming Cars: नए साल पर हुंडई देगी नई कारों का तोहफा, 2016 में लांच होंगे ये चार मॉडल्‍स

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Dec 03, 2015 07:44 am IST,  Updated : Dec 03, 2015 08:46 am IST

कार के दिवानों के लिए हम लेकर आए हैं कोरियन कंपनी हुंडई की ऐसी टॉप 4 कारें, जो अगले साल की शुरुआत में भारत की सड़कों पर कदम रख सकती हैं।

Upcoming Cars: नए साल पर हुंडई देगी नई कारों का तोहफा, 2016 में लांच होंगे ये चार मॉडल्‍स- India TV Hindi
Upcoming Cars: नए साल पर हुंडई देगी नई कारों का तोहफा, 2016 में लांच होंगे ये चार मॉडल्‍स

नई दिल्‍ली। साल 2015 खत्म होने की कगार पर है और नए साल की शुरूआत के साथ ही देश की कार कंपनियां नए मॉडलों के साथ नए साल के मौके को भुनाने का प्रयास करेंगी। ऐसे में हुंडई मोटर्स भी पीछे नहीं है। क्रेटा से मिली सफलता को और आगे ले जाने के लिए हुंडई अपने नए मॉडलों की तैयारियों में जुटी हुई है। अपने रीडर्स के लिए इंडिया टीवी पैसा की टीम कार देखो के साथ लेकर आई है हुंडई की ऐसी टॉप कारें, जो अगले साल की शुरुआत से भारत में लॉन्च होने की कतार में हैं। तो आइए, एक नजर डालते हैं हुंडई की जल्‍द लॉन्‍च होने वाली कारों के बारे में…

ये भी पढ़ें : FirstLook: हुंडई ने लॉस एंजेल्‍स ऑटो शो में लॉन्‍च की 2017 Elantra, देखिए कार की पहली झलक

हुंडई सोनाटा

Hyundai Sonata

indiatvpaisa-sonata-1IndiaTV Paisa

indiatvpaisa-sonata-5IndiaTV Paisa

indiatvpaisa-sonata-4IndiaTV Paisa

indiatvpaisa-sonata-3IndiaTV Paisa

indiatvpaisa-sonata-2IndiaTV Paisa

अगले साल जिस कार का सभी को बेसब्री से इंतजार होगा वह है दूसरी जनरेशन की हुंडई सोनाटा कार। हुंडई ने इस कार को फ्लूडिक स्कल्पचर 2.0 पर डिजाइन पर किया है। सोनाटा के एक्सटीरियर में एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट, रियर लिप स्पोइलर, रनिंग लाइट के चारों ओर क्रोम फिनिश टच व ड्यूल एग्जॉस्ट सिस्टम को शामिल किया गया है। सोनाटा में 2.0-लीटर ट्रर्बोचार्जड पेट्रोल व 2.4-लीटर थेटा-सैकेण्ड जीडीआई इंजन लगा होगा जो क्रमशः 245बीएचपी व 185बीएचपी की पावर जनरेट करेगा।

ये भी पढ़ें : भारतीय कार कंपनी की एडवांस टेक्‍नोलॉजी और स्‍पीड का मुरीद हुआ हॉलीवुड, जेम्‍स बॉन्‍ड की नई फि‍ल्‍म में दिखी CX-75

हुंडई ट्यूसॉन

hyundai tucson

indiatvpaisa-Tuscon-5hyundai tucson

indiatvpaisa-Tuscon-3hyundai tucson

indiatvpaisa-Tuscon-4hyundai tucson

indiatvpaisa-Tuscon-2hyundai tucson

indiatvpaisa-Tuscon-1hyundai tucson

ट्यूसॉन एसयूवी को देश में जल्द ही फिर से एक नए अवतार के साथ लॉन्च किया जाएगा। इस बार इसके 2ड्ब्ल्यूडी व 4ड्ब्ल्यूडी के साथ उतारे जाने की संभावना है। इस कार को भी कंपनी की नई फ्लूडिक 2.0 डिजाइन पर ही बनाया जाएगा। साथ ही इसमें जिसमें पेट्रोल व डीजन दोनों इंजन ऑप्शन दिए जाने की संभावना है। भारत में उतारे जाने वाले मॉडल में 1.7-लीटर पेट्रोल व 2.0-लीटर डीजल इंजन उपलब्ध होगा।

हुंडई सेंटा-फे

Hyundai Santa Fe

indiatvpaisa-santafe-3Hyundai Santa Fe

indiatvpaisa-santafe-5Hyundai Santa Fe

indiatvpaisa-santafe-4Hyundai Santa Fe

indiatvpaisa-santafe-2Hyundai Santa Fe

indiatvpaisa-santafe-1Hyundai Santa Fe

हुंडई सेंटा-फे एसयूवी को भी एक नए अवतार में जल्दी ही लॉन्च करने वाली है। सेंटा-फे को पेट्रोल व डीजल दोनों इंजन ऑप्शन में उतारा जा सकता है। इसके पेट्रोल वर्जन में 2.4-लीटर इंजन दिया जा सकता है जो 187बीएचपी पावर तथा 241एनएम टॉर्क जनरेट करेगा। वहीं डीजल वेरिएंट में दिया गया 2.2-लीटर इंजन 200बीएचपी पावर के साथ 440एनएम टॉर्क जनरेट करने में सक्षम होगा। इन दोनों इंजन मॉडल में स्टैण्डर्ड 6-स्पीड मेनुअल के साथ ऑटोमेटिक गियर बॉक्स का ऑप्शन दिया सकता है।

हुंडई एलांट्रा

hyundai elantra 2017

indiatvpaisa-elentra-72017 Elantra

indiatvpaisa-elentra-62017 Elantra

indiatvpaisa-elentra-52017 Elantra

indiatvpaisa-elentra-42017 Elantra

indiatvpaisa-elentra-22017 Elantra

indiatvpaisa-elentra-12017 Elantra

हुंडई एलांट्रा के फेंस को ज्यादा इंतजार न कराते हुए नए जनरेशन की हुंडई एलांट्रा को अगले साल के तीसरे क्वाटर में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। इस नए मॉडल को दो पेट्रोल व एक डीजल इंजन विकल्प के साथ उतारा जाएगा। इसके पेट्रोल में 1.6-जीडीआई व 2.0-एनयू इंजन दिया जाएगा जो क्रमशः 130बीएचपी व 147बीएचपी पावर जनरेट करेगा। वहीं, इसका 1.6-वीजीटी डीजल वेरिएंट 134बीएचपी पावर के साथ 300एनएम टॉर्क जनरेट करने में सक्षम होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा