1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. जगुआर लैंड रोवर ने चुनिंदा मॉडलों के दाम में की कटौती, 10.9 लाख रुपए तक घटाई कीमत

जगुआर लैंड रोवर ने चुनिंदा मॉडलों के दाम में की कटौती, 10.9 लाख रुपए तक घटाई कीमत

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : May 30, 2017 07:37 pm IST,  Updated : May 30, 2017 07:37 pm IST

टाटा मोटर्स के स्‍वामित्‍व वाली जगुआर लैंड रोवर (JLR) ने अपने चुनिंदा मॉडलों के दाम 10.9 लाख रुपए तक घटा दिए हैं। यह कटौती तत्काल प्रभाव से की गई है।

GST impact: जगुआर लैंड रोवर ने चुनिंदा मॉडलों के दाम में की कटौती, 10.9 लाख रुपए तक घटाई कीमत- India TV Hindi
GST impact: जगुआर लैंड रोवर ने चुनिंदा मॉडलों के दाम में की कटौती, 10.9 लाख रुपए तक घटाई कीमत

नई दिल्ली। टाटा मोटर्स के स्‍वामित्‍व वाली जगुआर लैंड रोवर (JLR) ने अपने चुनिंदा मॉडलों के दाम 10.9 लाख रुपए तक घटा दिए हैं। यह कटौती तत्काल प्रभाव से की गई है। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) व्यवस्था के तहत नई टैक्‍स दरों का लाभ उपभोक्ताओं को देने के लिए कंपनी ने यह कदम उठाया है। जीएसटी को एक जुलाई से लागू किए जाने की संभावना है।

कंपनी ने कहा है कि उसने तत्‍काल अपने ग्राहकों को जीएसटी का फायदा पहुंचाने के लिए यह कदम उठाया है और यह कटौती केवल जून माह के लिए लागू होगी। यदि एक जुलाई से जीएसटी लागू नहीं होता है तो कंपनी दोबारा कीमतों में वृद्धि करने के लिए स्‍वतंत्र है। इससे पहले मर्सिडीज, बीएमडब्‍ल्‍यू, ऑडी और फोर्ड इंडिया भी अपने वाहनों की कीमतों में कटौती की घोषणा कर चुकी हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा