1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. जगुआर 13 जुलाई को पेश करेगा नई एसयूवी ई-पेस, ये हैं इसकी शानदार खासियतें

जगुआर 13 जुलाई को पेश करेगा नई एसयूवी ई-पेस, ये हैं इसकी शानदार खासियतें

 Published : Jun 27, 2017 12:14 pm IST,  Updated : Jun 27, 2017 12:14 pm IST

टाटा मोटर्स के ब्रिटिश कार ब्रांड जगुआर नई एसयूवी लाने की तैयारी में है। इसे ई-पेस नाम दिया है। यह नई एसयूवी 13 जुलाई को दुनिया के सामने पेश की जाएगी।

जगुआर 13 जुलाई को पेश करेगा नई एसयूवी ई-पेस, ये हैं इसकी शानदार खासियतें- India TV Hindi
जगुआर 13 जुलाई को पेश करेगा नई एसयूवी ई-पेस, ये हैं इसकी शानदार खासियतें

जगुआर इससे पहले एफ-पेस को बाजार में उतार चुकी है। ई-पेस एसयूवी देखने में लगभग एफ-पेस जैसी दिखाई देती है। हालांकि आकार में यह एफ-पेस से थोड़ी छोटी है। इंजन की बात करें तो इसमें जगुआर की दूसरी कारों की तरह 2.0 लीटर का पेट्रोल और डीज़ल इंजन दिया जा सकता है। संभावना है कि ये इंजन 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़े होंगे। इसमें ऑल-व्हील-ड्राइव और टू-व्हील-ड्राइव का विकल्प भी मिलेगा।

Source: cardekho.com

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा