Sunday, February 22, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. भारत में सस्‍ती हुईं लैंडरोवर डिस्‍कवरी स्‍पोर्ट और ईवोक, JLR ने 4 लाख तक घटाए दाम

भारत में सस्‍ती हुईं लैंडरोवर डिस्‍कवरी स्‍पोर्ट और ईवोक, JLR ने 4 लाख तक घटाए दाम

Sachin Chaturvedi @sachinbakul Published : Apr 18, 2017 12:02 pm IST, Updated : Apr 18, 2017 04:39 pm IST

टाटा समूह के स्‍वामित्‍व वाली कंपनी जगुआर लैंडरोवर (JLR) ने भारत में असेंबल होने वाली अपनी दो लोकप्रिय कारों की कीमत घटा दी है।

भारत में सस्‍ती हुईं लैंडरोवर डिस्‍कवरी स्‍पोर्ट और ईवोक, JLR ने 4 लाख तक घटाए दाम- India TV Paisa
भारत में सस्‍ती हुईं लैंडरोवर डिस्‍कवरी स्‍पोर्ट और ईवोक, JLR ने 4 लाख तक घटाए दाम

नई दिल्‍ली। एक ओर जहां बढ़ती लागत के चलते कई कार कंपनियां अप्रैल में दाम बढ़ाने की घोषणा कर रही हैं, वहीं प्रीमियम कारों के बाजार में उल्‍टी बयार चल रही है। टाटा समूह के स्‍वामित्‍व वाली कंपनी जगुआर लैंडरोवर (JLR) ने भारत में असेंबल होने वाली अपनी दो लोकप्रिय कारों की कीमत घटा दी है। JLR के मुताबिक दमदार एसयूवी लैंड रोवर डिस्‍कवरी स्‍पोर्ट की कीमतों में 4 लाख रुपए की कटौती कर दी गई है। वहीं लैंडरोवर ईवोक के दाम 3 लाख रुपए कम हो गए हैं।

पाउंड में गिरावट बनी वजह

आम तौर पर कंपनियां कच्‍चे माल की कीमत बढ़ने या घटने पर कीमतों में बदलाव करता है। लेकिन यहां पाउंड की दरों में बदलाव के कारण कीमतें कम हुई हैं। टाटा समूह का स्‍वामित्‍व होने के बावजूद JLR मूलत: ब्रिटिश कंपनी है। इन दिनों ब्रिटेन की मुद्रा पाउंड के मूल्य में गिरावट दर्ज की जा रही है, यह भी बड़ी वजह है कि कंपनी ने इन दोनों प्रीमियम एसयूवी के दाम घटाए हैं। यह भी पढ़ें : टाटा मोटर्स की कंपनी JLR की बिक्री 16 प्रतिशत बढ़ी, FY17 में 6 लाख से अधिक गाडि़यां बेच बनाया नया रिकॉर्ड

कॉम्‍पटीशन में होगा फायदा

आयातित कारों में भी हैवी डिस्‍काउंट

JLR की भारत में असेंबल होने वाली कारों के अलावा उन कारों पर भी भारी डिस्‍काउंट मिल रहा है, जो कि सीधे इंपोर्ट होकर भारत में बिक्री के लिए आती हैं। जैसे रेंज रोवर वोग को ही लें, इसकी कीमत 50 लाख तक कम हुई है, वहीं रेंज रोवर स्पोर्ट्स के दाम 30 लाख रूपए तक कम हो गए हैं।

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement