1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. JLR की बिक्री अप्रैल में 2.3 प्रतिशत घटी, दुनियाभर में बेचीं 40,385 कार

JLR की बिक्री अप्रैल में 2.3 प्रतिशत घटी, दुनियाभर में बेचीं 40,385 कार

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : May 05, 2017 04:30 pm IST,  Updated : May 05, 2017 04:30 pm IST

टाटा मोटर्स की जगुआर लैंड रोवर (JLR) की कार बिक्री अप्रैल माह में 2.3 प्रतिशत घटी है। इस माह के दौरान कंपनी ने दुनियाभर में 40,385 कारों की बिक्री की है।

JLR की बिक्री अप्रैल में 2.3 प्रतिशत घटी, दुनियाभर में बेचीं 40,385 कार- India TV Hindi
JLR की बिक्री अप्रैल में 2.3 प्रतिशत घटी, दुनियाभर में बेचीं 40,385 कार

नई दिल्ली। टाटा मोटर्स के स्वामित्व वाली जगुआर लैंड रोवर (JLR) की कार बिक्री अप्रैल माह में 2.3 प्रतिशत घटी है। इस माह के दौरान कंपनी ने दुनियाभर में 40,385 कारों की बिक्री की है, जो एक साल पहले इसी माह की बिक्री की तुलना में 2.3 प्रतिशत कम है।

ग्रास ने कहा कि इस महीने से बिक्री बेहतर होगी। डिस्कवरी के सभी नए मॉडल पूरी दुनिया में बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। विशेषतौर से चीन और उत्तरी अमेरिका में सभी नए मॉडल की बिक्री होगी। ये दोनों ही जेएलआर के बड़े बाजार हैं।

जगुआर ब्रांड की अप्रैल माह में रिकॉर्ड 12,310 कारों की बिक्री हुई। पिछले साल इसी महीने की बिक्री के मुकाबले इसमें 54 प्रतिशत की वृद्धि हुई। जगुआर के एफ-पेस और एक्सई की बिक्री काफी सफल रही। लैंड रोवर की अप्रैल में 28,075 कारों की बिक्री हुई, जो कि पिछले साल के मुकाबले 15.8 प्रतिशत कम रही। लैंड रोवर के डिफेंडर और डिस्कवरी मॉडल बंद होने से अप्रैल में प्राथमिक तौर पर बिक्री प्रभावित हुई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा