1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. कावासाकी अगले साल लॉन्‍च करने वाली है ये धांसू बाइक, खासियतें उड़ा देंगी होश

कावासाकी अगले साल लॉन्‍च करने वाली है ये धांसू बाइक, खासियतें उड़ा देंगी होश

 Written By: India TV Paisa Desk
 Published : Dec 26, 2017 06:38 pm IST,  Updated : Dec 26, 2017 07:17 pm IST

जापानी ऑटोमोबाइल कंपनी कावासाकी नए साल पर तहलका मचाने की तैयारी कर रही है।

kawasaki vulcan s- India TV Hindi
kawasaki vulcan s

नई दिल्‍ली। जापानी ऑटोमोबाइल कंपनी कावासाकी नए साल पर तहलका मचाने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने हाल ही में इंटरनेट पर अपनी नई बाइक वल्‍कैन का टीज़र रिलीज़ किया है। कंपनी अपनी इस नई क्रूज़र बाइक को अगले साल बाजार में लॉन्‍च कर सकती है। बाजार में लॉन्च होने के बाद इसका मुकाबला हार्ले-डेविडसन स्ट्रीट 750 और स्ट्रीट रॉड के साथ ह्यूसंग एसटी7 से हो सकता है। वल्कैन नाम की ये क्रूज़र पूराने स्टाइल वाले लुक के साथ नए फीचर्स और दमदार इंजन के साथ लॉन्च की जाएगी।

kawasaki vulcan s
kawasaki vulcan s

अभी तक प्राप्‍त जानकारी के अनुसार इस बाइक को निन्जा 650 की चेसिस पर तैयार किया गया है। यह चलाने में काफी आरामदायक है, इसके लिए बाइक की सीट नीचे की गई है। जिससे आप लॉन्‍ग राइड पर भी इसके साथ जा सकते हैं, आपको थकान का अनुभव कम होगा। इस बाइक के साथ कंपनी अडजस्ट होने वाले फुट पैड्स और बेहतर सुविधा के लिए सीट की ऊंचाई को बदलने का सिस्टम भी दिया गया है।

kawasaki vulcan s
kawasaki vulcan s

इंजन स्‍पेसिफिकेशंस की बात करें तो वल्कैन एस में 649 सीसी का पैरेलल-ट्विन, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया है। कावासाकी का यह दमदार इंजन 7500 आरपीएम पर 60.2 बीएचपी की पावर जेनरेट करता है। वहीं 6600 आरपीएम पर इसका टॉर्क 62.78 न्‍यूटन मीटर का है। कंपनी ने बाइक के इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा है। 

kawasaki vulcan s
kawasaki vulcan s

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा