1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. काइनेटिक ने फि‍र किया भारतीय बाजार में प्रवेश, लॉन्‍च किया एडवांस्‍ड लीथियम-आयन बैट्री वाला इलेक्ट्रिक थ्री-व्‍हीलर

काइनेटिक ने फि‍र किया भारतीय बाजार में प्रवेश, लॉन्‍च किया एडवांस्‍ड लीथियम-आयन बैट्री वाला इलेक्ट्रिक थ्री-व्‍हीलर

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Apr 29, 2017 05:36 pm IST,  Updated : Apr 29, 2017 06:58 pm IST

काइनेटिक ग्रीन एनर्जी एवं पावर सॉल्यूशंस ने शनिवोर को अपने पहले इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहन को पेश किया। इसमें उन्नत लीथियम-आयन बैटरी का इस्‍तेमाल किया गया है।

काइनेटिक ने फि‍र किया भारतीय बाजार में प्रवेश, लॉन्‍च किया एडवांस्‍ड लीथियम-आयन बैट्री वाला इलेक्ट्रिक थ्री-व्‍हीलर- India TV Hindi
काइनेटिक ने फि‍र किया भारतीय बाजार में प्रवेश, लॉन्‍च किया एडवांस्‍ड लीथियम-आयन बैट्री वाला इलेक्ट्रिक थ्री-व्‍हीलर

कोलकाता। पुणे की काइनेटिक ग्रीन एनर्जी एवं पावर सॉल्यूशंस लिमिटेड ने शनिवार को अपने पहले इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहन को पेश किया। इसमें उन्नत लीथियम-आयन बैटरी का इस्‍तेमाल किया गया है।

कंपनी ने एक बयान में बताया कि मौजूदा समय में इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहन या ई-रिक्शा बनाने वाली अधिकतर कंपनियां सीसा आधारित अम्लीय बैटरी का उपयोग करती हैं, जो जल्दी खराब हो जाती हैं और वजन में भारी होने के साथ चार्ज होने में भी करीब 10 घंटे का समय लेती हैं।

कंपनी को उम्मीद है कि इस नई तकनीक से देश में सार्वजनिक परिवहन के लिए हरित वाहनों पर बदलावकारी प्रभाव पड़ेगा। लेकिन लीथियम-आयन बैटरी की कीमत 55,000 से 60,000 रुपए अधिक होगी। काइनेटिक ग्रीन ने कहा कि उसने अपने ऊर्जा  सहयोगी के साथ इन बैटरियों का वाहन के लिए पूर्ण परीक्षण किया है।

लीथियम-आयन बैटरी के कई सारे फायदे होंगे, जिसमें लंबा जीवन काल, कम चार्जिंग समय और निम्‍न देखरेख शामिल है। कंपनी ने कहा है कि नई तकनीक वाली इस बैटरी की अधिक कीमत को लंबे जीवन काल से कम किया जा सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा