1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. 6 October, 2026 Stock Market Highlights: टाटा ग्रुप के शेयर में 12.78% की छप्परफाड़ तेजी, जोरदार बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार

6 October, 2026 Stock Market Highlights: टाटा ग्रुप के शेयर में 12.78% की छप्परफाड़ तेजी, जोरदार बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Oct 06, 2026 03:54 pm IST,  Updated : Oct 06, 2026 03:54 pm IST

आज टाटा ग्रुप की कंपनी ट्रेंट के शेयर 12.78% की छप्परफाड़ तेजी के साथ बंद हुए। शानदार तिमाही नतीजों के बाद, ट्रेंट के शेयरों में भारी खरीदारी देखने को मिली।

sensex, nifty 50, trent, tech mahindra, kotak mahindra bank- India TV Hindi
ट्रेंट का ब्रांड जूडियो Image Source : JUSTDIAL

6 October, 2026 Stock Market Highlights: मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार ने जोरदार बढ़त के साथ कारोबार बंद किया। हफ्ते के दूसरे ट्रेडिंग सेशन में सेंसेक्स 0.95 प्रतिशत और निफ्टी 0.98 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुए। आज टाटा ग्रुप की कंपनी ट्रेंट के शेयर 12.78% की छप्परफाड़ तेजी के साथ बंद हुए। शानदार तिमाही नतीजों के बाद, ट्रेंट के शेयरों में भारी खरीदारी देखने को मिली।

685 अंकों की तेजी के साथ बंद हुआ सेंसेक्स

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 685.34 अंकों (0.95 प्रतिशत) की तेजी के साथ 73,067.81 अंकों पर बंद हुआ। जबकि, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स 220.35 अंकों (0.98 प्रतिशत) की बढ़त लेकर 22,776.10 अंकों पर बंद हुआ। 

सेंसेक्स की 30 में से 19 कंपनियों के शेयर बढ़त लेकर हुए बंद

आज सेंसेक्स की 30 में से 19 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की 9 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए और 2 कंपनियों के शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुए। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 50 की 50 में से 32 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 18 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए।

ट्रेंट के शेयरों में छप्परफाड़ तेजी

सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल देश की प्रमुख रिटेल कंपनी ट्रेंट के शेयर आज सबसे ज्यादा 12.78 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए। जबकि, दिग्गज आईटी कंपनी टेक महिंद्रा का शेयर आज सबसे ज्यादा 2.30 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ।

कोटक महिंद्रा बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर समेत इन शेयरों में तेजी

मंगलवार को सेंसेक्स में शामिल बाकी शेयरों में कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर 3.59 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 2.83 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 2.77 प्रतिशत, इंडिगो 2.23 प्रतिशत, एटरनल 2.08 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 2.03 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 2.01 प्रतिशत, भारती एयरटेल 1.49 प्रतिशत, सन फार्मा 1.07 प्रतिशत, एलएंडटी 0.88 प्रतिशत, बीईएल 0.86 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.74 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.70 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.65 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.48 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.39 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.34 प्रतिशत और एचसीएल टेक के शेयर 0.18 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुए।

लाल निशान में बंद हुए सेंसेक्स के ये शेयर

इनके अलावा, आज टाइटन के शेयर 1.30 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.95 प्रतिशत, आईटीसी 0.76 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.75 प्रतिशत, इन्फोसिस 0.64 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.63 प्रतिशत, टीसीएस 0.49 प्रतिशत और एसबीआई के शेयर 0.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए। मंगलवार को पावर ग्रिड और एनटीपीसी के शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुए।

ये भी पढ़ें

बिजली बिल से होगी ट्रैफिक चालान की वसूली? सुप्रीम कोर्ट ने लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन, पॉल्यूशन रीन्यूअल रोकने के दिए निर्देश

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा।