1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. महिंद्रा को अंतिम तिमाही में उत्पादन, बिक्री में कमी आने का अंदेशा, माइक्रो प्रोसेसर की आपूर्ति में बाधा है वजह

महिंद्रा को अंतिम तिमाही में उत्पादन, बिक्री में कमी आने का अंदेशा, माइक्रो प्रोसेसर की आपूर्ति में बाधा है वजह

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Dec 10, 2020 02:30 pm IST,  Updated : Dec 10, 2020 02:30 pm IST

एमएंडएम ने कहा कि कंपनी बॉश के साथ लगातार संपर्क में है और आपूर्ति में व्यवधान के कारण वित्त वर्ष 2020-2021 की अंतिम तिमाही में उत्पादन में किसी कमी का आकलन कर रही है

 M&M expects drop in production, sales volume at auto division & MVML in last quarter- India TV Hindi
 M&M expects drop in production, sales volume at auto division & MVML in last quarter Image Source : FILE PHOTO

नई दिल्ली। महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) को अंदेशा है कि वैश्विक स्तर पर माइक्रो प्रोसेसर की आपूर्ति में कमी के चलते चालू वित्त वर्ष की अंतिम तिमाही में उसके ऑटोमोटिव डिवीजन और उसके पूर्णस्वामित्व वाली सहायक कंपनी के उत्पादन और बिक्री में कमी आ सकती है।

एमएंडएम ने कहा कि वह अपने ऑटो कलपुर्जों की आपूर्ति करने वाले बॉश के साथ संपर्क में है और उत्पादन में किसी संभावित कमी का आकलन कर रही है। महिंद्रा ने शेयर बाजार को बताया कि इलेक्ट्रॉनिक नियंत्रण इकाई (ईसीयू) में इस्तेमाल किए जाने वाले माइक्रो प्रोसेसर (अर्धचालक) की वैश्विक आपूर्ति में कमी के चलते ऑटोमोटिव क्षेत्र में कंपनी का कामकाज प्रभावित हो सकता है।

महिंद्रा ने कहा कि इन परिस्थितियों में उसका अनुमान है कि वित्त वर्ष 2020-21 की अंतिम तिमाही में उसके ऑटोमोटिव डिवीजन और उसकी पूर्णस्वामित्व वाली सहायक कंपनी महिंद्रा व्हीकल मैन्युफैक्चर्रस (एमवीएमएल) के उत्पादन और बिक्री में कमी आ सकती है।

एमएंडएम ने कहा कि कंपनी बॉश के साथ लगातार संपर्क में है और आपूर्ति में व्यवधान के कारण वित्त वर्ष 2020-2021 की अंतिम तिमाही में उत्पादन में किसी कमी का आकलन कर रही है और उसे कम करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा