1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. महिंद्रा फर्स्‍ट च्वाइस व्हील्स अब बेचेगी पुरानी प्रीमियम मोटरसाइकिल, दिल्‍ली में खोला पहला स्‍टोर

महिंद्रा फर्स्‍ट च्वाइस व्हील्स अब बेचेगी पुरानी प्रीमियम मोटरसाइकिल, दिल्‍ली में खोला पहला स्‍टोर

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Jun 02, 2017 06:12 pm IST,  Updated : Jun 02, 2017 06:12 pm IST

पुरानी गाड़ी बेचने वाली कंपनी महिंद्रा फर्स्‍ट च्वाइस व्हील्स लिमिटेड ने इस्तेमाल की हुई महंगी मोटरसाइकिलों की बिक्री के क्षेत्र में कदम रखा है।

महिंद्रा फर्स्‍ट च्वाइस व्हील्स अब बेचेगी पुरानी प्रीमियम मोटरसाइकिल, दिल्‍ली में खोला पहला स्‍टोर- India TV Hindi
महिंद्रा फर्स्‍ट च्वाइस व्हील्स अब बेचेगी पुरानी प्रीमियम मोटरसाइकिल, दिल्‍ली में खोला पहला स्‍टोर

नई दिल्‍ली। महिंद्रा समूह की पुरानी गाड़ी बेचने वाली कंपनी महिंद्रा फर्स्‍ट च्वाइस व्हील्स लिमिटेड (एमएफसीडब्ल्यूएल) ने इस्तेमाल की हुई महंगी मोटरसाइकिलों की बिक्री के क्षेत्र में कदम रखने की आज घोषणा की। कंपनी ने 250 सीसी से ज्‍यादा क्षमता की मोटरसाइकिल बिक्री के लिए पहली दुकान आज राष्ट्रीय राजधानी में खोली और उसकी इस साल कम-से-कम 50 ऐसे शोरूम 15 शहरों में खोलने की योजना है।

कंपनी के उपाध्यक्ष (खुदरा कारोबार) तरुण नागर ने कहा कि एमएफसीडब्ल्यूएल की नए खंड के लिए करीब 15 शहरों में 50 शोरूम खोलने की योजना है। एमएफसीडब्ल्यूएल ने आज पुरानी कारों के लिए 1,290वां शोरूम राष्ट्रीय राजधानी में खोला। कंपनी इन स्‍टोर पर सर्टीफाइड प्रीमियम बाइक की बिक्री करेगी, जिसमें रॉयल एनफील्‍ड से लेकर कावासाकी और हार्ले डेविडसन जैसी मोटरसाइकिलें शामिल होंगी। पल्‍ले ने कहा कि उनका लक्ष्‍य पुरानी कारों के लिए इस साल कुल स्‍टोर की संख्‍या बढ़ाकर 2,000 करने का है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा