1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. महिंद्रा ने पेश की नई अपग्रेड बोलेरो पिकअप, कीमत है इसकी 6.7 लाख रुपए से शुरू

महिंद्रा ने पेश की नई अपग्रेड बोलेरो पिकअप, कीमत है इसकी 6.7 लाख रुपए से शुरू

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Oct 11, 2018 05:21 pm IST,  Updated : Oct 11, 2018 05:48 pm IST

यूटिलिटी वाहन बनाने वाली कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने गुरुवार को बोलेरो पिकअप का नया अपग्रेड वेरिएंट पेश किया है। इसकी दिल्‍ली में एक्‍स-शोरूम कीमत 6.7 लाख रुपए से शुरू है।

Mahindra Bolero Pickup- India TV Hindi
Mahindra Bolero Pickup Image Source : MAHINDRA BOLERO PICKUP

नई दिल्‍ली। यूटिलिटी वाहन बनाने वाली कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने गुरुवार को बोलेरो पिकअप का नया अपग्रेड वेरिएंट पेश किया है। इसकी दिल्‍ली में एक्‍स-शोरूम कीमत 6.7 लाख रुपए से शुरू है। 

वाणिज्यिक वाहन के इस नए वेरिएंट में सामान ढोने के लिए बड़ा डेक दिया गया है, जिसकी क्षमता 1,700 किलोग्राम माल ढोने की है। इसके साथ ही इसमें नया इंटीरियर और बैठने की बेहतर सुविधा भी है। विभिन्न उपभोक्ताओं तथा उनकी अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखते हुए यह मॉडल 1,300 किलोग्राम, 1,500 किलोग्राम और 1,700 किलोग्राम माल ढोने की क्षमता के साथ पेश किया गया है।

कंपनी के बिक्री एवं विपणन प्रमुख (वाहन खंड) विजय नाकरा ने एक बयान में कहा कि यह महा बोलेरो पिकअप महिंद्रा के सख्त और मजबूत डीएनए के मूल्यों को और विस्तृत करेगा। यह रखरखाव के कम लागत के साथ अधिक कमाई का रास्ता भी साफ करेगा और ब्रांड को नई ऊंचाइयां देगा।  

पिकअप श्रेणी में कंपनी की बाजार हिस्‍सेदारी 62 प्रतिशत है। कंपनी ने अबतक देश में 10 लाख बोलेरो पिक-अप वाहनों की बिक्री की है। पिक-अप का नया वेरिएंट विभिन्‍न फीचर्स के साथ आता है, जिसमें डबल बियरिंग एक्‍सल, मजबूत 9-लीफ सस्‍पेंशन और चौड़े टायर शामिल हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा