1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. महिंद्रा भारत में लॉन्च करने वाली है इलेक्ट्रिक एसयूवी Mahindra XUV Aero, 8 सेकेंड में पकड़ेगी 10 की रफ्तार

महिंद्रा भारत में लॉन्च करने वाली है इलेक्ट्रिक एसयूवी Mahindra XUV Aero, 8 सेकेंड में पकड़ेगी 10 की रफ्तार

 Written By: Manish Mishra
 Published : Dec 11, 2017 02:08 pm IST,  Updated : Dec 11, 2017 02:30 pm IST

2016 इंडियन ऑटो एक्‍सपो में महिंद्रा ने अपनी नई SUV Mahindra XUV Aero का कंसेप्‍ट मॉडल शो किया था। अब जल्‍द ही ये इलेक्ट्रिक SUV सड़कों पर नजर आने वाली है। Mahindra XUV Aero इलेक्ट्रिक मात्र 8 सेकेंड में 0 से 100 किमी की रफ्तार पकड़ लेती है।

Mahindra XUV Aero- India TV Hindi
Mahindra XUV Aero

नई दिल्ली। आपको याद होगा कि 2016 इंडियन ऑटो एक्‍सपो में महिंद्रा ने अपनी नई SUV Mahindra XUV Aero का कंसेप्‍ट मॉडल शो किया था। अब जल्‍द ही ये इलेक्ट्रिक SUV सड़कों पर नजर आने वाली है। Mahindra XUV Aero इलेक्ट्रिक मात्र 8 सेकेंड में 0 से 100 किमी की रफ्तार पकड़ लेती है। कंपनी ने इसका प्रोडक्‍शन शुरू कर दिया है।

महिंद्रा की यह इलेक्ट्रिक SUV 200 बीएचपी की ताकत और 400एनएम का टॉर्क जेनरेट कर सकती है। Mahindra XUV Aero इलेक्ट्रिक महिंद्रा की सबसे तेज कार होगी जो कि मास मार्केट के लिए बनाई जा रही है। इसकी टॉप स्पीड 190 किलोमीटर प्रति घंटा की होगी और एक बार फुल चार्ज पर यह 300 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।

महिंद्रा की इस इलेक्ट्रिक एसयूवी का डिजाइन भी कुछ हट कर होगा। यह भारत की सबसे अफोर्डेबल कूपे-क्रॉसओवर होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महिंद्रा इसे 5 सीटर के रूप में लॉन्च कर सकती है। यह भारत में महिंद्रा की सबसे महंगी गाड़ी भी हो सकती है। इसकी कीमत 20 लाख रुपए के आसपास होने का अनुमान है।

अभी तक महिंद्रा ने इसकी लॉन्चिंग के बारे में खुलासा नहीं किया है लेकिन संकेत दिए हैं कि वह 2020 से पहले इसे लॉन्‍च करेगी। ऑटो एक्सपो 2018 में भी महिंद्रा की इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को प्रदर्शित किया जा सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा