1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. मारुति ने इग्निस का 2019 संस्करण पेश किया, कीमत है इसकी 4.79 लाख रुपए से शुरू

मारुति ने इग्निस का 2019 संस्करण पेश किया, कीमत है इसकी 4.79 लाख रुपए से शुरू

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Feb 27, 2019 03:31 pm IST,  Updated : Feb 27, 2019 03:31 pm IST

मारुति सुजुकी इंडिया ने अपने एक बयान में कहा कि नई इग्निस के सभी वेरिएंट्स ड्राइवर के साथ वाली सीट में सीट बेल्ट रिमाइंडर और हाई स्पीड अलर्ट प्रणाली, रिवर्स पार्किंग प्रणाली समेत अन्य खूबियों से लैस होंगे।

New Maruti Ignis 2019 - India TV Hindi
New Maruti Ignis 2019 Image Source : NEW MARUTI IGNIS 2019

नई दिल्ली। मारुति सुजुकी इंडिया ने बुधवार को उन्‍नत सुरक्षा फीचर्स के साथ अपनी हैचबैक कार इग्निस का 2019 संस्करण पेश किया। इसकी दिल्‍ली में एक्‍स-शोरूम कीमत 4.79 लाख रुपए से लेकर 7.14 लाख रुपए तक है।  

मारुति सुजुकी इंडिया ने अपने एक बयान में कहा कि नई इग्निस के सभी वेरिएंट्स ड्राइवर के साथ वाली सीट में सीट बेल्ट रिमाइंडर और हाई स्पीड अलर्ट प्रणाली, रिवर्स पार्किंग प्रणाली समेत अन्य खूबियों से लैस होंगे।  

नए सुरक्षा नियमों के तहत , इस साल एक जुलाई से बनने वाली सभी यात्री वाहनों के लिए ये सुविधाएं अनिवार्य होंगी। नए सुरक्षा नियमों के तहत यह फीचर्स इस साल 1 जुलाई के बाद से निर्मित होने वाले सभी यात्री वाहनों के लिए अनिवार्य होंगे।

मारुति सुजुकी इंडिया के वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक (विपणन एवं बिक्री) आर एस कलसी ने कहा कि यात्री सुरक्षा की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए इग्निस में ज्यादा सुरक्षा फीचर्स दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इग्निस के जेटा और अल्फा संस्करण में अब नए रूफ रेल्स की पेशकश की जा रही है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा