1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. मारुति सुजुकी ने वैगनआर के दो नये सीएनजी संस्करण पेश किए, कीमत है 4.84 लाख रुपए से शुरू

मारुति सुजुकी ने वैगनआर के दो नये सीएनजी संस्करण पेश किए, कीमत है 4.84 लाख रुपए से शुरू

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Mar 06, 2019 03:44 pm IST,  Updated : Mar 06, 2019 03:44 pm IST

वैगनआर एस-सीएनजी उपभोक्ताओं को पुरानी सीएनजी वैगनआर की तुलना में ईंधन की 26 प्रतिशत अधिक बचत देगी।

WagonR S-CNG- India TV Hindi
WagonR S-CNG Image Source : WAGONR S-CNG

नई दिल्ली। मारुति सुजुकी इंडिया ने हाल ही में पेश हैचबैक वैगनआर के दो नए सीएनजी संस्करण बुधवार को पेश किए। इनकी शोरूम कीमत 4.84 लाख रुपए और 4.89 लाख रुपए है। 

कंपनी ने एक बयान में कहा कि फैक्ट्री से ही सीएनजी किट लगी हुई वैगनआर एस एलएक्सआई और एलएक्सआई (ओ) संस्करण में उपलब्ध होगी। कंपनी ने दावा किया कि ये सीएनजी संस्करण 33.54 किलोमीटर प्रति किलोग्राम की सबसे बेहतर माइलेज देगी। 

कंपनी के वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक (बिक्री एवं विपणन) आर एस कलसी ने कहा कि वैगनआर एस-सीएनजी उपभोक्ताओं को पुरानी सीएनजी वैगनआर की तुलना में ईंधन की 26 प्रतिशत अधिक बचत देगी। इसमें बेहतर प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल किया गया है और यह विश्वसनीय और पर्यावरण के अनुकूल है।  

इन दोनों संस्करणों की पेशकश दिल्ली-एनसीआर, गुजरात, मुंबई, पुणे तथा आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के उन हिस्सों में की जाएगी, जहां सीएनजी की बुनियादी संरचना उपलब्ध है। कंपनी इस समय अपने सात मॉडलों अल्‍टो, अल्‍टो के10, वैगनआर, सेलेरियो, ईको, सुपर कैरी और टूर एस में कंपनी फिटेड सीएनजी की पेशकश करती है। कंपनी अब तक उसके कारखाने से ही सीएनजी किट लगे पांच लाख से अधिक वाहन बेच चुकी है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा