1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. मारुति ने शुरू की 11 हजार रुपए में नई डिजायर की बुकिंग, 16 मई को होगी लॉन्‍च

मारुति ने शुरू की 11 हजार रुपए में नई डिजायर की बुकिंग, 16 मई को होगी लॉन्‍च

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : May 05, 2017 07:13 pm IST,  Updated : May 05, 2017 08:16 pm IST

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने अपनी पूरी तरह से नई तैयार की गई कॉम्पैक्ट सेडान नई डिजायर की बुकिंग शुरू कर दी है।

मारुति ने शुरू की 11 हजार रुपए में  नई डिजायर की बुकिंग, 16 मई को होगी लॉन्‍च- India TV Hindi
मारुति ने शुरू की 11 हजार रुपए में नई डिजायर की बुकिंग, 16 मई को होगी लॉन्‍च

नई दिल्‍ली। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने अपनी पूरी तरह से नई तैयार की गई कॉम्पैक्ट सेडान नई डिजायर की बुकिंग शुरू कर दी है। देश में कंपनी के 2,000 से अधिक डीलरों के पास इस वाहन की बुकिंग की जा रही है। नए मॉडल के लिए बुकिंग राशि 11,000 रुपए रखी गई है।

बीते वित्त वर्ष में 10 सबसे अधिक बिकने वाले यात्री वाहनों की सूची में डिजायर का स्थान तीसरा रहा था। इस दौरान कंपनी ने डिजायर की 1,99,878 इकाइयां बेची थीं। 2015-16 में यह दूसरा सबसे अधिक बिकने वाला यात्री वाहन था।  पिछले वित्‍त वर्ष में हुंडई एक्‍सेंट की 47,614 इकाइयां बिकी थीं। आखिरी बार डिजायर का पूरा मॉडल फरवरी 2012 में बदला गया था। पिछले साल कंपनी ने इस मॉडल को ऑटो गियर शिफ्ट (एजीएस) टेक्‍नोलॉजी के साथ पेख्‍श किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा