1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. मारुति सालाना 20 लाख गाड़ियां बेचने के लिए खोलेगी नए डीलरशिप, 1,000 करोड़ करेगी खर्च

मारुति सालाना 20 लाख गाड़ियां बेचने के लिए खोलेगी नए डीलरशिप, 1,000 करोड़ करेगी खर्च

 Written By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Oct 29, 2017 01:50 pm IST,  Updated : Oct 29, 2017 01:50 pm IST

पिछले वित्त वर्ष के दौरान कंपनी ने 15 लाख से ज्यादा गाड़ियों की बिक्री की थी। डिजायर, वेगन आर और अल्टो 800 मारुति के सबसे ज्यादा बिकने वाले कार मॉडल हैं

मारुति सालाना 20 लाख गाड़ियां बेचने के लिए खोलेगी नए डीलरशिप, 1,000 करोड़ करेगी खर्च- India TV Hindi
मारुति सालाना 20 लाख गाड़ियां बेचने के लिए खोलेगी नए डीलरशिप, 1,000 करोड़ करेगी खर्च

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (MSI) ने नए डीलरशिप के लिये जमीन खरीदने को लेकर चालू वित्त वर्ष 2017-18 में 1,000 करोड़ रुपये का पूंजी व्यय तय किया है। विस्तार रणनीति के तहत, कंपनी की योजना जमीन खरीदने, डीलरशिप बनाने और फिर उसे चुंनींदा विक्रेता को पट्टे पर देने की है। अप्रैल से सितंबर के दौरान कंपनी पहले ही देशभर में इस तरह के 120 जमीन सौदों को पहले ही अंतिम रूप दे चुकी है।

मारुति सुजुकी इंडिया के मुख्य वित्त अधिकारी (CFO) ने बताया कि वित्त वर्ष 2017-18 में 1,000 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया है। इस खर्च के जरिए अगले 3 सालों में यानि 2020 तक देशभर में करीब 1,500 नए डीलरशिप स्थापित करने की योजना है।

वर्तमान में मारुति के 1,700 शहरों में 2,069 डीलरशिप हैं। इन डीलरशिप के साथ मारुति का देशभर में सबसे बड़ा बिक्री तंत्र है। वहीं, कंपनी देशभर में करीब 3,293 सर्विस केंद्र का परिचालन भी करती है। मारुति सुजुकी ऐसे समय में अपने ब्रिकी तंत्र को बढ़ाने में लगी है जब उसने 2020 तक 20 लाख गाड़ियां प्रतिवर्ष बेचने का लक्ष्य रखा है। पिछले वित्त वर्ष के दौरान कंपनी ने 15 लाख से ज्यादा गाड़ियों की बिक्री की थी। डिजायर, वेगन आर और अल्टो 800 मारुति के सबसे ज्यादा बिकने वाले कार मॉडल हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा