1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. Maruti ने लॉन्च की पहली बूस्टरजेट इंजन वाली देश की सबसे तेज छोटी कार बलेनो RS, जानिए कीमत और फीचर्स

Maruti ने लॉन्च की पहली बूस्टरजेट इंजन वाली देश की सबसे तेज छोटी कार बलेनो RS, जानिए कीमत और फीचर्स

 Written By: Ankit Tyagi
 Published : Mar 04, 2017 11:40 am IST,  Updated : Mar 04, 2017 11:40 am IST

Maruti Suzuki ने शुक्रवार को अपनी पहली बूस्टरजेट इंजन वाली प्रीमियम हैचबैक कार बलेनो RS को लॉन्च कर दी है। इसकी कीमत 5.11 से 8.16 लाख रुपए के बीच है।

Maruti ने लॉन्च की पहली बूस्टरजेट इंजन वाली देश की सबसे तेज छोटी कार बलेनो RS, जानिए कीमत और फीचर्स- India TV Hindi
Maruti ने लॉन्च की पहली बूस्टरजेट इंजन वाली देश की सबसे तेज छोटी कार बलेनो RS, जानिए कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली। देश की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने शुक्रवार को 8.69 लाख रुपए की शुरूआती कीमत पर (एक्स शोरूम कीमत) बलेनो RS लॉन्च कर दी है। नई बलेनो पेट्रोल और डीजल दोनों वेरिएंट्स में उपलब्ध है। इस कार की बुकिंग शुरू हो चुकी है। आप इस कार की ऑनलाइन बुकिंग सिर्फ 11,000 रुपए में कर सकते हैं।

मारुति सुजुकी के प्रबंध निदेशक और सीईओ केनिची अयुकावा ने संवाददाताओं से कहा कि बलेनो आरएस अधिक प्रदर्शन की चाहत रखने वालों के लिए है जो अपने रोजाना के ड्राइविंग में उत्साह चाहते हैं।

यह भी पढ़े: जनवरी के मुकाबले फरवरी में Maruti ने बेची 10 फीसदी कम कारें, सेल्स 1.44 लाख यूनिट से गिरकर 1.30 लाख यूनिट रही

बूस्टरजेट इंजन वाली पहली कार

  • बलेनो RS में सुजुकी का नवीनतम शक्तिशाली 1.0 लीटर बूस्टरजेट पेट्रोल इंजन है जो स्वाभाविक रूप वाले 1.2 लीटर के पेट्रोल इंजन की तुलना में 20 प्रतिशत अधिक ताकत देती है।
  • मारुति भारत में पहली बार अपनी कार में इस इंजन को लगा रही है।
  • यह इंजन हल्का और पावफुल है। कंपनी का दावा है कि यह हैचबैक सेगमेंट की सबसे तेज कार होगी।
  • कार का इंजिन 150 Nm का टार्क पैदा करेगा।
  • वहीं, 5 स्पीड ट्रांस्मिशन वाला गियर बॉक्स भी दिया जाएगा।

डिजाइन और फीचर्स पर एक नजर

  • नए वेरिएंट को स्पोर्टी बनाने के लिए इसके इसके डिजाइन में थोड़े बदलाव किए गए हैं।
  • वहीं कंपनी का दावा है कि कार में कई सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं।
  • वहीं कंपनी का दावा है कि उसने सेफ्टी के मद्देनजर कार में कई नए फीचर्स दिए हैं।
  • इसमें पेडेस्ट्रेन सेफ्टी, साइड इंपैक्ट, फ्रंटल ऑफसेट इंपैक्ट और दो एयरबैग्स भी दिए गए हैं।
  • अगर कार के लुक की बात करें तो फ्रंट और रियर बंपर में नयापन दिया गया है।
  • इसमें र्स्‍पोटी बकट सीट, फ्लैट बॉटम यूनिट स्टीयरिंग व्हील, मामूली चेंज किया डेशबोर्ड, एप्पल कारप्‍ले सर्पोट के साथ र्स्‍माटप्‍ले सिस्‍टम आदि भी नए वेरिएंट में मिल सकता है।
  • पेट्रोल इंजन की माइलेज 21.4 kmpl और डीजल इंजन का माइलेज 27.39 kmpl का होगा।

तस्‍वीरों में देखिए मारुति की अन्‍य कारें

Maruti cars

ignisIndiaTV Paisa

swift (1)IndiaTV Paisa

baleno (2)IndiaTV Paisa

vitara (3)IndiaTV Paisa

swift-2018IndiaTV Paisa

ऐसे करें बुकिंग    

इसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है। बलेनो RS की ऑनलाइन बुकिंग आप महज 11,000 रुपए में करा सकेंगे। इस कार को बुक करने के लिए आपको Nexaexperience.Com वेबसाइट विजिट करना होगा। नई बलेनो RS वेरिएंट कंपनी की प्रीमियम डिस्ट्रीब्यूशन चेन नेक्सा द्वारा ही बेचा जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा