1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. मारुति‍ ने लॉन्‍च की नई स्विफ्ट डिजायर एल्‍योर, इसमें मिलेगा यह सब नया

मारुति‍ ने लॉन्‍च की नई स्विफ्ट डिजायर एल्‍योर, इसमें मिलेगा यह सब नया

 Published : Jan 25, 2017 01:32 pm IST,  Updated : Jan 25, 2017 01:32 pm IST

मारुति‍ सुजुकी ने नई खासियतों के साथ अपनी सेडान कार स्विफ्ट डिजायर का स्‍पेशल एडिशन पेश किया है। इसका नाम स्विफ्ट डिजायर एल्‍योर (Allure) रखा गया है।

मारुति‍ ने लॉन्‍च की नई स्विफ्ट डिजायर एल्‍योर, इसमें मिलेगा यह सब नया- India TV Hindi
मारुति‍ ने लॉन्‍च की नई स्विफ्ट डिजायर एल्‍योर, इसमें मिलेगा यह सब नया

नई दिल्‍ली। मारुति सुजुकी ने नई खासियतों के साथ अपनी सेडान कार स्विफ्ट डिजायर का स्‍पेशल एडिशन पेश किया है। इसका नाम स्विफ्ट डिजायर एल्‍योर (Allure) रखा गया है।

हालांकि कंपनी जल्‍द ही बिल्‍कुल नई डिजायर भी लॉन्‍च करने की तैयारी में है। ऐसे में माना जा रहा है कि एल्‍योर मौजूदा डिजायर का आखिरी अपडेट होगा।

क्‍या है इसमें खास

मारुति‍ स्विफ्ट डिजायर एल्योर में वही इंजन मिलेगा जो कि मौजूदा डिजायर में मिलता आया है। यानि कि यह कार भी 1.2 लीटर पेट्रोल और 1.3 लीटर डीज़ल इंजन के साथ आई है। पेट्रोल वर्जन में 84.3 पीएस की पावर और 115 एनएम का टॉर्क मिलता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल और 4-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प रखा गया है।

तस्‍वीरों में देखिए एंट्री सेगमेंट की कौन सी कार है बेहतर

redigo kwid alto eon

4 (60)IndiaTV Paisa

5 (56)IndiaTV Paisa

6 (33)IndiaTV Paisa

7 (21)IndiaTV Paisa

8 (20)IndiaTV Paisa

9 (13)IndiaTV Paisa

10 (13)IndiaTV Paisa

11 (5)IndiaTV Paisa

12 (2)IndiaTV Paisa

डीज़ल वर्जन में 75 पीएस की पावर और 190 एनएम का टॉर्क मिलता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प रखा गया है।

क्‍या है नए बदलाव

बाहरी रूप से देखा जाए तो मारुति‍ एलयोर में नई स्‍टाइल के बंपर मिलेंगे। एल्‍योर के बम्‍पर पर क्रोम वाले कॉर्नर प्रोटेक्टर दिए गए हैं। वहीं डिक्‍की और विंडो पर भी क्रोम फिनिशिंग दी गई है। डिजायर एल्योर में साइड बॉडी स्कर्टिंग दी गई है। इंटीरियर की बात करें तो इसके केबिन में ड्यूल-टोन लैदरेट अपहोल्स्ट्री और लैदर चढ़ा स्टीयरिंग व्हील दिया गया है। व्हाइट एम्बिएंट लाइटिंग भी दी गई है। सेंट्रल कंसोल, सेंट्रल एसी वेंट्स और डोर पर वुड फिनिशिंग दी गई है।

इंफोटेनमेंट का पूरा इंतजाम

इस में नर्ट्ज साउंड सिस्टम का विकल्प भी मिलेगा, इसमें 8 इंच का सबवूफर (400वॉट), चार चैनल वाला एम्प्लीफायर (700वॉट), 6.5 इंच के दो कोऑक्स (100वॉट) और 6.5 इंच के 160 वॉट आउटपुट वाले स्पीकर्स के साथ दो स्पेसर मिलेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा