1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. Mercedes-Benz GLC: मर्सिडीज ने एसयूवी जीएलसी उतारी, कीमत 52.56 लाख रुपए से शुरू

Mercedes-Benz GLC: मर्सिडीज ने एसयूवी जीएलसी उतारी, कीमत 52.56 लाख रुपए से शुरू

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Dec 03, 2019 03:58 pm IST,  Updated : Dec 03, 2019 04:01 pm IST

जर्मनी की लक्जरी कार कंपनी मर्सिडीज बेंज ने मंगलवार को अपनी प्रीमियम एसयूवी जीएलसी भारतीय बाजार में उतारी है।

New Mercedes-Benz GLC launched in India- India TV Hindi
New Mercedes-Benz GLC launched in India

नयी दिल्ली। जर्मनी की लक्जरी कार कंपनी मर्सिडीज बेंज ने मंगलवार को अपनी प्रीमियम एसयूवी जीएलसी भारतीय बाजार में उतारी है। इस वाहन का शोरूम दाम अखिल भारतीय स्तर पर 52.56 लाख रुपए से शुरू होगा। जीएलसी का नया संस्करण पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन विकल्पों में उपलब्ध होगा। इसमें एक इंटेलिजेंट मल्टी मीडिया प्रणाली एमबीयूएक्स लगी है। 

Mercedes-Benz new GLC
Mercedes-Benz new GLC 

पेट्रोल संस्करण जीएलसी 200 का दाम 52.75 लाख रुपए है। वहीं डीजल संस्करण जीएलसी 220 डी की कीमत 57.75 लाख रुपए है। मर्सिडीज बेंज इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्टिन श्वेंक ने यहां संवाददाताओं से कहा कि जीएलसी कंपनी का भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाला एसयूवी वाहन हैं। कंपनी अब तक इसकी 7,000 इकाइयां बेच चुकी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा