1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. मर्सिडीज ने लॉन्‍च की नई SUV GLC, कीमत 50.7 लाख से 50.9 लाख रुपए

मर्सिडीज ने लॉन्‍च की नई SUV GLC, कीमत 50.7 लाख से 50.9 लाख रुपए

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Jun 02, 2016 04:56 pm IST,  Updated : Jun 02, 2016 05:44 pm IST

जर्मनी की प्रमुख लग्जरी कार विनिर्माता कंपनी मर्सिडीज बेंज ने अपने नए एसयूवी वाहन जीएलसी को आज यहां पेश किया, जिसकी कीमत 50.9 लाख रुपए (पुणे शोरूम) है।

मर्सिडीज ने लॉन्‍च की नई SUV GLC, कीमत 50.7 लाख से 50.9 लाख रुपए- India TV Hindi
मर्सिडीज ने लॉन्‍च की नई SUV GLC, कीमत 50.7 लाख से 50.9 लाख रुपए

नई दिल्ली। जर्मनी की प्रमुख लग्जरी कार विनिर्माता कंपनी मर्सिडीज बेंज ने अपने नए एसयूवी वाहन जीएलसी को आज यहां पेश किया, जिसकी कीमत 50.9 लाख रुपए (पुणे शोरूम) है। कंपनी का यह नया मॉडल पेट्रोल व डीजल संस्करण में उपलब्ध होगा। जीएलसी 220डी (डीजल) की कीमत 50.7 लाख रुपए है, जबकि जीएलसी 300 (पेट्रोल) की कीमत 50.9 लाख रुपए है।

मर्सीडीज बेंज इंडिया के प्रबंध निदेशक व सीईओ रोलांद फोल्गर ने कहा, जीएलसी एक प्रमुख वाहन उत्पाद है, जो कि लग्जरी एसयूवी जीएलए व जीएलई के बीच का अंतर दूर करेगा। कंपनी इस मॉडल को सीबीयू के रूप में भारत में आयात करेगी। उल्लेखनीय है कि भारत में कंपनी ने इस साल यह पांचवां मॉडल पेश किया है।

तस्वीरों में देखिए मर्सिडीज A क्लास

mercedes benz A class

indiatvpaisamercedes (2)IndiaTV Paisa

indiatvpaisamercedes (1)IndiaTV Paisa

indiatvpaisamercedes (3)IndiaTV Paisa

indiatvpaisamercedes (4)IndiaTV Paisa

indiatvpaisamercedes (5)IndiaTV Paisa

कंपनी की कुल मिलाकर 12 नए  वाहन इस साल पेश करने की योजना है। जीएलसी भारत में कंपनी का छठा एसयूवी है। कंपनी फिलहाल इस खंड में जीएलए से एएमजी जी63 बेच रही है, जिनकी कीमत 31 लाख रुपए से लेकर दो करोड़ रुपए तक है। कंपनी ने 2015 में 32 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ 13,502 वाहन बेचे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा