1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. MG Hector 2021 में इंडस्ट्री में पहली बार 'हिंग्लिश वॉयस कमांड' फीचर के साथ आएगी

MG Hector 2021 में इंडस्ट्री में पहली बार 'हिंग्लिश वॉयस कमांड' फीचर के साथ आएगी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 04, 2021 08:20 pm IST,  Updated : Jan 04, 2021 08:20 pm IST

MG हेक्टर 2021 में कई ऑप्शन उपलब्ध होंगे- सिंगल टोन (ब्लैक) इंटीरियर, डुअल-टोन इंटीरियर, डुअल टोन-एक्सटर्नल भी। हेक्टर 2021 में वायरलेस चार्जिंग, फ्रंट हवादार सीटें (फर्स्ट-इन-सेगमेंट) भी होगा।

MG Hector 2021 में इंडस्ट्री में पहली बार हिंग्लिश वॉयस कमांड फीचर के साथ आएगी- India TV Hindi
MG Hector 2021 में इंडस्ट्री में पहली बार हिंग्लिश वॉयस कमांड फीचर के साथ आएगी Image Source : MG

नई दिल्ली: MG हेक्टर 2021 में इंडस्ट्री में पहली बार हिंग्लिश वॉयस कमांड के साथ आएगी। कार विभिन्न इन-कार फ़ंक्शंस को नियंत्रित करने के लिए 35+ हिंग्लिश कमांड को समझ सकती है और प्रतिक्रिया दे सकती है। एसयूवी में "एफएम चलाओ", "टेम्परेचर कम कर दो" और इसी तरह के कई और कमांड होंगे।

MG हेक्टर 2021 में कई ऑप्शन उपलब्ध होंगे-  सिंगल टोन (ब्लैक) इंटीरियर, डुअल-टोन इंटीरियर, डुअल टोन-एक्सटर्नल भी। हेक्टर 2021 में वायरलेस चार्जिंग, फ्रंट हवादार सीटें (फर्स्ट-इन-सेगमेंट) भी होगा।

हेक्टर 2021 में केबिन को आगे हवादार और प्रीमियम फील देने के लिए डुअल टोन बेज और ब्लैक इंटीरियर का विकल्प भी मिलता है। MG Hector की एक्स शोरूम कीमत 12.83 लाख रुपए से शुरू होती है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा