नई दिल्ली। एमजी मोटर इंडिया ने गुरुवार को बताया कि उसने जुलाई में अपनी एसयूवी हेक्टर की 1508 यूनिट की बिक्री की है। कंपनी ने 27 जून को भारत में हेक्टर को लॉन्च किया था लेकिन इसकी डिलीवरी जुलाई के पहले हफ्ते से शुरू की गई।
Related Stories
बिक्री प्रदर्शन पर बोलते हुए एमजी मोटर इंडिया के चीफ कमर्शियल ऑफिसर गौरव गुप्ता ने कहा कि कंपनी का पूरा ध्यान समय पर वाहन डिलीवरी और निर्बाध सहायता प्रदान करने पर केंद्रित है।
एमजी मोटर इंडिया ने हेक्टर के लिए 28,000 बुकिंग प्राप्त करने के बाद इस मॉडल की प्री-बुकिंग को अस्थाई रूप से रोक दिया है। कंपनी ने कहा है कि दोबारा बुकिंग को शुरू करने की तारीख का जल्द ही ऐलान किया जाएगा।
एमजी मोटर की योजना इस साल सितंबर से हेक्टर का उत्पादन बढ़ाकर प्रति माह 3,000 यूनिट करने का है। कंपनी वर्तमान में प्रति माह लगभग 2,000 यूनिट का उत्पादन कर रही है।