1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. अप्रैल में निसान की बिक्री 39 प्रतिशत बढ़ी, टोयोटा ने बेची 48 फीसदी अधिक कारें

अप्रैल में निसान की बिक्री 39 प्रतिशत बढ़ी, टोयोटा ने बेची 48 फीसदी अधिक कारें

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : May 01, 2017 01:39 pm IST,  Updated : May 01, 2017 01:39 pm IST

निसान की भारत में बिक्री अप्रैल में 39.26 प्रतिशत बढ़कर 4,217 इकाई रही। निसान इंडिया ने एक बयान में कहा कि कंपनी ने अप्रैल 2016 में 3,028 इकाई बेची थी।

अप्रैल में निसान की बिक्री 39 प्रतिशत बढ़ी, टोयोटा ने बेची 48 फीसदी अधिक कारें- India TV Hindi
अप्रैल में निसान की बिक्री 39 प्रतिशत बढ़ी, टोयोटा ने बेची 48 फीसदी अधिक कारें

निसान इंडिया के प्रबंध निदेशक अरूण मल्होत्रा ने कहा कि कंपनी ने बिक्री और धारणा में मजबूती के साथ कंपनी ने चालू वित्त वर्ष की शुरूआत की है। उन्होंने कहा कि हाल में पेश टेरानो और डैटसन रेडी-गो को ग्राहकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।

टोयोटा की बिक्री अप्रैल में 48 प्रतिशत बढ़ी

इस बारे में कंपनी के निदेशक एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष (बिक्री एवं विपणन) एन राजा ने कहा, नई फॉर्चुनर को मिली अच्छी प्रतिक्रिया से वृद्धि को गति मिली है। नई फॉर्चुनर की बिक्री छह महीने से कम समय में 12,200 इकाई रही।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा