1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. सेकेंड हैंड कारों के कारोबार में उतरी निसान, करेगी दूसरे ब्रांड्स का भी एक्सचेंज

सेकेंड हैंड कारों के कारोबार में उतरी निसान, करेगी दूसरे ब्रांड्स का भी एक्सचेंज

 Written By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Sep 28, 2017 12:28 pm IST,  Updated : Sep 28, 2017 12:28 pm IST

निसान इंडिया ने बताया कि कंपनी उन ग्राहकों पर फोकस करेगी जो अच्छे मूल्य में प्रमाणित और जांच की हुई पुरानी कार खरीदना चाहते हैं।

सेकेंड हैंड कारों के कारोबार में उतरी निसान, करेगी दूसरे ब्रांड्स का भी एक्सचेंज- India TV Hindi
सेकेंड हैंड कारों के कारोबार में उतरी निसान, करेगी दूसरे ब्रांड्स का भी एक्सचेंज

नई दिल्ली। कार बनाने वाली जापान की निसान कंपनी ने भारत में सेकेंड हैंड पुरानी कारों के कारोबार में प्रवेश किया है। इसके माध्यम से कंपनी देश में बढ़ते पुरानी कारों के कारोबार में भी अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है। निसान मोटर इंडिया ने एक बयान में बताया कि निसान इंटेलीजेंट च्वाइस को विशेष तौर पर उन ग्राहकों के लिए तैयार किया गया है जो अच्छे मूल्य में प्रमाणित और जांच की हुई पुरानी कार खरीदना चाहते हैं।

इसके अलावा इस मंच पर ग्राहक किसी भी ब्रांड की पुरानी कार को नयी निसान या डैटसन कार के साथ विशेष ऑफरों पर बदल भी सकते हैं। कंपनी के बिक्री, नेटवर्क, ग्राहक गुणवत्ता और पुरानी कार कारोबार के निदेशक सतिंदर सिंह बाजवा ने कहा कि भारत में पुरानी कारों का कारोबार बढ़ रहा है और हमें इस बाजार में बहुत संभावनाएं नजर आती हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा