1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. 9 ट्रेनों की टाइमिंग में रेलवे ने किया बड़ा बदलाव, सफर से पहले जरूर चेक करें नया शेड्यूल

9 ट्रेनों की टाइमिंग में रेलवे ने किया बड़ा बदलाव, सफर से पहले जरूर चेक करें नया शेड्यूल

 Written By: Shivendra Singh
 Published : Oct 08, 2026 10:25 am IST,  Updated : Oct 08, 2026 11:02 am IST

उत्तर रेलवे 9 ट्रेनों की टाइमिंग में बदलाव करने जा रहा है, जिसका असर इन ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों के सफर के प्लान पर पड़ सकता है। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न स्टेशनों पर इन ट्रेनों के आने और रवाना होने के समय में संशोधन करने का फैसला लिया है।

9 ट्रेनों की टाइमिंग...- India TV Hindi
9 ट्रेनों की टाइमिंग रेलवे ने बदली Image Source : INDIAN RAILWAYS

फेस्टिव सीजन के दौरान ट्रेन से यात्रा करने वाले रेल यात्रियों के लिए बेहद जरूरी खबर है। उत्तर रेलवे ने कई प्रमुख रूटों पर चलने वाली 9 एक्सप्रेस ट्रेनों की समय-सारणी में बदलाव करने का फैसला किया है। रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार, यह नया टाइमटेबल 17 अक्टूबर, 18 अक्टूबर और 19 अक्टूबर 2026 से प्रभावी होगा। ऐसे में अगर आप भी आने वाले दिनों में जम्मू तवी, श्री माता वैष्णो देवी कटरा या पंजाब की ओर यात्रा करने की प्लानिंग बना रहे हैं, तो स्टेशन के लिए निकलने से पहले अपनी ट्रेन का नया समय जरूर जांच लें।

किन ट्रेनों की बदलने वाली है टाइमिंग

रेलवे की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, नीचे दी गई ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान के समय में बदलाव किया जा रहा है।

  1. मालवा एक्सप्रेस (12919): अंबेडकर नगर से श्री माता वैष्णो देवी कटरा जाने वाली यह ट्रेन 18 अक्टूबर से जम्मू तवी स्टेशन पर दोपहर 14:30 बजे के बजाय 14:15 बजे पहुंचेगी और 14:20 बजे रवाना होगी।
  2. झेलम एक्सप्रेस (11077): पुणे जंक्शन से जम्मू तवी जाने वाली यह ट्रेन 18 अक्टूबर से सुबह 09:45 की जगह 10:00 बजे जम्मू तवी पहुंचेगी।
  3. कोलकाता - जम्मू तवी एक्सप्रेस (13151): 18 अक्टूबर से यह ट्रेन सुबह 08:50 के बजाय 09:05 बजे जम्मू तवी पहुंचेगी।
  4. गंगा-सतलज एक्सप्रेस (13307): धनबाद से फिरोजपुर कैंट जाने वाली यह गाड़ी 17 अक्टूबर से फिरोजपुर कैंट सुबह 10:00 बजे के बजाय 10:10 बजे पहुंचेगी।
  5. संबलपुर - जम्मू तवी एक्सप्रेस (18309): 17 अक्टूबर से यह ट्रेन हीरा नगर में दोपहर 13:28 बजे और विजयपुर जम्मू में 13:46 बजे पहुंचेगी।
  6. टाटानगर - जम्मू तवी एक्सप्रेस (18101): 18 अक्टूबर से हीरा नगर (13:28 बजे) और विजयपुर जम्मू (13:46 बजे) के समय में संशोधन किया गया है।
  7. स्वराज एक्सप्रेस (12471): बांद्रा टर्मिनस से श्री माता वैष्णो देवी कटरा जाने वाली यह ट्रेन 18 अक्टूबर से जम्मू तवी में दोपहर 14:50 की जगह 14:32 बजे पहुंचेगी।
  8. अंडमान एक्सप्रेस (16031): एमजीआर चेन्नई सेंट्रल से कटरा जाने वाली ट्रेन 18 अक्टूबर से जम्मू तवी पर 08:32 बजे, शहीद कैप्टन तुषार महाजन पर 10:36 बजे और श्री माता वैष्णो देवी कटरा 11:50 बजे पहुंचेगी।
  9. दिल्ली सराय रोहिल्ला AC एक्सप्रेस (22401): 19 अक्टूबर से यह ट्रेन जम्मू तवी सुबह 07:10 के बजाय 07:55 बजे और शहीद कैप्टन तुषार महाजन स्टेशन पर 08:40 की जगह 09:40 बजे पहुंचेगी।

यात्रा से पहले ऐसे करें रेलवे शेड्यूल की जांच

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे किसी भी असुविधा से बचने के लिए यात्रा शुरू करने से पहले रेल मदद हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल कर सकते हैं या आधिकारिक रेलवे वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अपनी ट्रेन की स्थिति चेक कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- हरिद्वार को रेलवे ने दी 3 नई ट्रेनों की सौगात, द्वारका-सोमनाथ तक सीधी ट्रेन; दिल्ली से गरीब रथ का विस्तार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा।