1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. नवंबर में यात्री वाहनों की बिक्री में 14.29% का उछाल, कारों की बिक्री 4.49% बढ़ी

नवंबर में यात्री वाहनों की बिक्री में 14.29% का उछाल, कारों की बिक्री 4.49% बढ़ी

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Dec 11, 2017 01:25 pm IST,  Updated : Dec 11, 2017 01:25 pm IST

वाहन विनिर्माताओं के शीर्ष संगठन सियाम द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार नवंबर में कारों की घरेलू बिक्री 4.49% बढ़कर 1,81,395 इकाई हो गई

Passenger Vehicle- India TV Hindi
Passenger Vehicle sale rose more than 14 percent in November Image Source : PASSENGER VEHICLE

नई दिल्ली। नवंबर में यात्री वाहनों की घरेलू बाजार में जोरदार बढ़ोतरी देखने को मिली है, आंकड़ों के मुताबिक नवंबर माह में बिक्री 14.29% बढ़कर 2,75,417 वाहन दर्ज की गई है। पिछले साल इसी माह में यह संख्या 2,40,983 थी। वाहन विनिर्माताओं के शीर्ष संगठन सियाम द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार नवंबर में कारों की घरेलू बिक्री 4.49% बढ़कर 1,81,395 इकाई हो गई, जबकि पिछले साल नवंबर में यह आंकड़ा 1,73,607 इकाई था।

समीक्षावधि में मोटर साइकिल की बिक्री 23.25% के इजाफे के साथ 9,59,122 वाहन रही जो पिछले साल इसी माह में 7,78,173 इकाई थी। सियाम के अनुसार दुपहिया वाहन की कुल बिक्री इसी अवधि में 23.49% बढ़कर 15,35,277 इकाई रही जो पिछले साल समान अवधि में 12,43,246 वाहन थी। वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री इस दौरान 50.43% बढ़कर 68,846 वाहन रही।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा