नयी दिल्ली। जापान की वाहन निर्माता कंपनी निसान ने राकेश श्रीवास्तव को अपने भारतीय परिचालन का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है। कंपनी के भारतीय परिचालन के अध्यक्ष सिनान ओजकोक ने इस बारे में कहा, 'मुझे भरोसा है कि अपने शानदार अनुभव और भारतीय बाजार की उम्दा समझ के कारण वह (श्रीवास्तव) हमारी बिक्री को मजबूत करेंगे।'
Related Stories
बता दें कि श्रीवास्तव इससे पहले जेएसडब्ल्यू समूह में निदेशक थे तथा इलेक्ट्रिक वाहन इकाई के प्रभारी थे। वह हुंडई मोटर इंडिया और मारुति सुजुकी में भी काम कर चुके हैं।