1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. Post Office की RD स्कीम में हर महीने ₹3500 जमा करें तो 60 महीने बाद कितने रुपये मिलेंगे, समझें कैलकुलेशन

Post Office की RD स्कीम में हर महीने ₹3500 जमा करें तो 60 महीने बाद कितने रुपये मिलेंगे, समझें कैलकुलेशन

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Feb 15, 2026 02:23 pm IST,  Updated : Feb 15, 2026 02:23 pm IST

पोस्ट ऑफिस की आरडी स्कीम के तहत, आपको लोन की भी सुविधा मिलती है। खाता कम से कम एक साल तक चालू रहने और खाते में 12 महीने तक लगातार पैसे जमा करने के बाद आप लोन के लिए पात्र हो जाते हैं।

Post Office RD calculator, Post Office, Post Office saving scheme, Post Office RD, Post Office RD In- India TV Hindi
60 महीनों में मैच्यॉर हो जाता है पोस्ट ऑफिस का आरडी अकाउंट Image Source : INDIA POST

Post Office RD Calculator: पोस्ट ऑफिस देश के नागरिकों को कई तरह की बचत योजनाओं में निवेश का विकल्प प्रदान करता है। पोस्ट ऑफिस में सामान्य बचत खातों के अलावा, आवर्ती जमा खाता, पीपीएफ, किसान विकास पत्र, टीडी खाता, एमआईएस समेत कई तरह के खाते खुलवाए जा सकते हैं। यहां हम पोस्ट ऑफिस के आरडी अकाउंट के बारे में जानेंगे। आरडी यानी रिकरिंग डिपोजिट, एक बचत योजना है, जिसमें हर महीने एक निश्चित राशि जमा करनी होती है। बैंकों की तरह, पोस्ट ऑफिस में भी आरडी खाते खुलवाए जा सकते हैं। 

आरडी अकाउंट पर 6.7 प्रतिशत का सालाना ब्याज दे रहा है पोस्ट ऑफिस

पोस्ट ऑफिस अपने ग्राहकों को आरडी स्कीम पर अभी 6.7 प्रतिशत का सालाना ब्याज दे रहा है। पोस्ट ऑफिस की आरडी स्कीम में आप सिर्फ 100 रुपये के मासिक निवेश के साथ बचत शुरू कर सकते हैं, जबकि अधिकतम निवेश की कोई लिमिट नहीं है। यानी, आप इसमें जितना मर्जी, उतना पैसा जमा कर सकते हैं। डाकघर में आरडी खाता खुलवाने के लिए आपके पास पोस्ट ऑफिस का सेविंग्स अकाउंट होना जरूरी है। 

आरडी खाते पर मिलती है लोन की सुविधा

पोस्ट ऑफिस की आरडी स्कीम के तहत, आपको लोन की भी सुविधा मिलती है। खाता कम से कम एक साल तक चालू रहने और खाते में 12 महीने तक लगातार पैसे जमा करने के बाद आप लोन के लिए पात्र हो जाते हैं। पोस्ट ऑफिस की आरडी स्कीम के तहत, आप अपने आरडी खाते में जमा कुल रकम का 50 प्रतिशत लोन के रूप में प्राप्त कर सकते हैं, जिसे एकमुश्त या मासिक किश्तों में चुकाया जा सकता है।

60 महीनों में मैच्यॉर हो जाता है पोस्ट ऑफिस का आरडी अकाउंट

पोस्ट ऑफिस की आरडी स्कीम 5 साल यानी 60 महीनों में मैच्यॉर हो जाती है। हालांकि, आप इसे अगले 5 साल के लिए भी बढ़वा सकते हैं। डाकघर की आरडी स्कीम में हर महीने 3500 रुपये जमा करते हैं तो 60 महीने बाद यानी मैच्यॉरिटी पर आपको कुल 2,49,776 रुपये मिलेंगे। इसमें आपके द्वारा जमा किए गए 2,10,000 रुपये के साथ ब्याज के 39,776 रुपये भी शामिल हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा