1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. Skoda ने दिखाई पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी Vision E की झलक, अगले महीने शंघाई ऑटो शो में होगी पेश

Skoda ने दिखाई पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी Vision E की झलक, अगले महीने शंघाई ऑटो शो में होगी पेश

 Published : Mar 30, 2017 04:02 pm IST,  Updated : Mar 30, 2017 04:02 pm IST

इलेक्ट्रिक कारों को ऑटोमोबाइल इंडस्‍ट्री का भविष्‍य माना जा रहा है। इसी को ध्‍यान में रखते हुए ऑटो कंपनी Skoda अब इलेक्ट्रिक एसयूवी पर काम कर रही है।

Skoda ने दिखाई पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी Vision E की झलक, अगले महीने शंघाई ऑटो शो में होगी पेश- India TV Hindi
Skoda ने दिखाई पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी Vision E की झलक, अगले महीने शंघाई ऑटो शो में होगी पेश

नई दिल्‍ली। इलेक्ट्रिक कारों को ऑटोमोबाइल इंडस्‍ट्री का भविष्‍य माना जा रहा है। इसी को ध्‍यान में रखते हुए फॉक्सवैगन समूह की ऑटो कंपनी Skoda अब इलेक्ट्रिक एसयूवी पर काम कर रही है। कंपनी ने हाल ही में अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी की कुछ तस्‍वीरें शेयर की हैं। कंपनी इस कार की पहली झलक अप्रैल में होने जा रहे शंघाई मोटर शो में दिखलाएगी।

Skoda ने फिलहाल इस इ‍लेक्ट्रिक कार को विजन ई के नाम से पेश किया है। लेकिन माना जा रहा है कि यह किसी अलग नाम से बाजार में आएगी। फिलहाल कंपनी की इस कार को बाजार में आने में कुछ समय जरूर लगेगा।

माना जा रहा है कि 2020 तक यह सड़कों पर कदम रख देगी। स्Skoda कोडा की योजना साल 2025 तक पांच इलेक्ट्रिक कारें उतारने की हैं, जो पूरी तरह से इलेक्ट्रिक होंगी। विज़न ई कॉन्सेप्ट इस में पहली कार है। इसके अलावा स्कोडा 2019 में सुपर्ब का प्लग-इन हाइब्रिड मॉडल लॉन्च करेगी।

तस्‍वीरों में देखिए कैसी दिखती है जीप रैंगलर

Jeep Wrangler

jeep-wrangler-4Jeep Wrangler

jeep-wrangler-1Jeep Wrangler

jeep-wrangler-2Jeep Wrangler

jeep-wrangler-5Jeep Wrangler

jeep-wrangler-3Jeep Wrangler

jeep-wrangler-6Jeep Wrangler

इस कार को फॉक्‍सवेगन के नए एमईबी प्‍लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। Skoda के मुताबिक यह 5 दरवाजों वाली एसयूवी होगी। जो कि एक बार पूरा चार्ज करने पर 310 किलोमीटर का सफर कर सकेगी। यह कार ऑटोमैटिक ड्राइविंग के तीसरे लेवल को पूरा करती है। यानि कि इसे ट्रैफिक जाम की स्थिति में इसे स्‍वतंत्र रूप से यूज किया जा सकता है। वहीं हाइवे पर ऑटोपायलट मोड पर चलाई जा सकेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा