1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. स्‍कोडा रैपिड पर मिल रही है 4 साल तक वॉरंटी और रोड साइड असिस्‍टेंस, ईएमआई सिर्फ 11,999 रुपए

स्‍कोडा रैपिड पर मिल रही है 4 साल तक वॉरंटी और रोड साइड असिस्‍टेंस, ईएमआई सिर्फ 11,999 रुपए

 Published : Oct 10, 2017 04:52 pm IST,  Updated : Oct 10, 2017 04:52 pm IST

स्‍कोडा ने अपनी लोकप्रिय सेडान कार रैपिड पर खास ऑफर पेश किया है। इसके तहत कंपनी इस कार पर अधिकतम वारंटी और रोड साइड असिस्‍टेंस ऑफर कर रही है।

स्‍कोडा रैपिड पर मिल रही है 4 साल तक वॉरंटी और रोड साइड असिस्‍टेंस, ईएमआई सिर्फ 11,999 रुपए- India TV Hindi
स्‍कोडा रैपिड पर मिल रही है 4 साल तक वॉरंटी और रोड साइड असिस्‍टेंस, ईएमआई सिर्फ 11,999 रुपए

नई दिल्‍ली। चेक गणराज्‍य की ऑटोमोबाइल कंपनी स्‍कोडा ने त्‍योहारों के मौके पर अपनी लोकप्रिय सेडान कार रैपिड पर खास ऑफर पेश किया है। इसके तहत कंपनी इस कार पर अधिकतम वारंटी और रोड साइड असिस्‍टेंस ऑफर कर रही है। त्‍योहारों पर कंपनी आकर्षक ब्‍याज दरों के साथ ही मात्र 11999 रुपए की ईएमआई पर कार अपने घर ले जाने का मौका दे रही है। आपको बता दें कि स्‍कोड रैपिड की कीमत 7.95 लाख रुपए से शुरू होती है। रैपिड पेट्रोल और डीजल के अलावा मैनुअल और ऑटोमैटिक वेरिएंट में भी उपलब्‍ध है।

कंपनी द्वारा दिवाली के मौके पर दिए जा रहे ऑफर की बात करें तो कंपनी रैपिड की खरीद पर 4 साल तक की वारंटी प्रदान कर रही है। इसके साथ ही ऑफर के तहत ग्राहकों को 4 साल के लिए रोड साइड असिस्‍टेंस की सुविधा भी मिल रही है। इसके तहत यदि आपकी कार रास्‍ते में कहीं भी खराब हो जाती है तो आपको बिना किसी अतिरिक्‍त चार्ज अदा किए पूरी मदद मिल सकती है। इसके साथ ही कंपनी कुछ शर्तों के साथ मात्र 2500 रुपए के सर्विस कॉस्‍ट का भी दावा कर रही है।

फेस्टिवल ऑफर के तहत कंपनी 7.99 फीसदी ब्‍याज की दर पर कार को फाइनेंस कराने का मौका दे रही है। कंपनी ने 48 महीने के लिए ईएमआई का प्‍लान पेश किया है। जिसके तहत मात्र 11999 रुपए की ईएमआई पर आप ये खूबसूरत सेडान कार खरीद सकते हैं। स्‍कोडा के मुताबिक ये विशेष कीमत एवं ऑफर्स केवल 22 अक्‍टूबर तक की गई खरीदारी पर ही लागू होंगे। स्‍कोडा रैपिड के खास फीचर्स की बात करें तो इसमें 7 स्‍पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्‍स दिया गया है। वहीं इसमें रियर पार्किंग कैमरा, 6 इंच के अलॉय व्‍हील, हिल होल्‍ड कंट्रोल जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा