नई दिल्ली। सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एसएमआईपीएल) ने गुरुवार को अपनी स्पोर्ट्स मोटरसाइकिल हायाबुसा का 2019 एडिशन को भारतीय बाजार में पेश किया। कंपनी ने एक बयान में कहा कि नए एडिशन की कीमत 13.74 लाख (एक्स-शोरूम दिल्ली) रुपए है।
Related Stories
सुजुकी हायाबुसा के 2019 एडिशन में 1,340 सीसी का इंजन है और भारतीय परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए इसमें दो साइड रिफलेक्टर लगाए गए हैं।
बयान में कहा गया है कि मोटरसाइकिल को दो नए रंगों मेटैलिक ऊर्ट ग्रे और ग्लास स्पार्कल ब्लैक में उतारा गया है और ये नए अपडेटेड ग्राफिक्स के साथ होंगे।
एसएमआईपीएल के प्रबंध निदेशक सातोशी उचिदा ने कहा कि हायाबुसा के नए संस्करण के दो नए रंग भारतीयों को लुभाएंगे। उन्होंने कहा कि पिछले 20 सालों से सुजुकी हायाबुसा भारत में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली स्पोर्ट मोटरसाइकिल बनी हुई है और इसे भारत में बहुत ही अच्छी प्रतिक्रिया मिली है।