1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. टाटा ने लॉन्‍च की अपनी पहली कॉम्‍पेक्‍ट एसयूवी Nexon, कीमत 5.85 लाख रुपए से शुरू  

टाटा ने लॉन्‍च की अपनी पहली कॉम्‍पेक्‍ट एसयूवी Nexon, कीमत 5.85 लाख रुपए से शुरू  

 Written By: Sachin Chaturvedi
 Published : Sep 21, 2017 12:49 pm IST,  Updated : Sep 21, 2017 01:13 pm IST

टाटा की नई एसयूवी नेक्‍सन (Nexon) का इंतजार आखिरकार आज खत्‍म हो गया। टाटा की इस पहली कॉम्‍पेक्‍ट एसयूवी Nexon की शुरुआती कीमत 5.85 लाख रुपए रखी गई है।

टाटा ने लॉन्‍च की अपनी पहली कॉम्‍पेक्‍ट एसयूवी Nexon, कीमत 5.85 लाख रुपए से शुरू  - India TV Hindi
टाटा ने लॉन्‍च की अपनी पहली कॉम्‍पेक्‍ट एसयूवी Nexon, कीमत 5.85 लाख रुपए से शुरू  

नई दिल्‍ली। टाटा की नई एसयूवी नेक्‍सन (Nexon) का इंतजार आखिरकार आज खत्‍म हो गया। कंपनी ने मुंबई में इस कार को लॉन्‍च कर दिया। टाटा की इस पहली कॉम्‍पेक्‍ट एसयूवी Nexon की शुरुआती कीमत 5.85 लाख रुपए रखी गई है। वहीं इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 9.45 लाख रुपए रखी गई है। भारतीय बाजार में Nexon का मुकाबला मारुति सुजुकी की विटारा ब्रेजा, फोर्ड इकोस्पोर्ट, होंडा डब्ल्यूआर वी, हुंडई क्रेटा से होगा। इन सभी कॉम्‍पेक्‍ट एसयूवी की कीमत 7.1 लाख रुपए से 14 लाख रुपए के बीच है। ऐसे में टाटा नेक्‍सन इनके मुकाबले कहीं सस्‍ती है, वहीं फीचर्स के मामले में भी इनसे बेहतर है।

टाटा Nexon को चार वेरिएंट में उतारा है। ये हैं एक्सई, एक्सएम, एक्सटी और एक्सजेड प्लस। कीमत की बात करें तो टाटा नेक्‍सन के पेट्रोल इंजन वाले बेस मॉडल एक्‍सई की कीमत 5.85 लाख रुपए है। वहीं XM वेरिएंट की कीमत 6.5 लाख रुपए रखी गई है। नेक्‍सन का XT मॉडल 7.3 लाख रुपए में मिलेगा। सेकेंड टॉप मॉडल XZ की कीमत 8.45 लाख रुपए है। पेट्रोल इंजन के साथ टॉप वेरिएंट XZ+ को खरीदने के लिए आपको 8.6 लाख रुपए चुकाने होंगे। अब बात करते हैं रेवोटॉ‍र्क डीजल इंजन वाली नेक्‍सन की तो इसका बेस वेरिएंट XE 6.85 लाख रुपए में मिलेगा। वहीं XM वेरिएंट 7.4 लाख रुपए में मिलेगा। टाटा मोटर्स के मुताबिक XT वेरिएंट की कीमत 8.15 लाख रुपए, XZ वेरिएंट की कीमत 9.3 लाख रुपए और XZ+ वेरिएंट की कीमत 9.45 लाख रुपए रखी गई है।

कंपनी ने डुअल एयरबैग, एबीएस और ईबीडी जैसे सेफ्टी फीचर इसके सभी वेरिएंट में स्टैंडर्ड दिए गए हैं। नेक्‍सन की बुकिंग 11 सितंबर शुरू हो चुकी है। ग्राहक सिर्फ 11000 रुपए देकर इस नई कॉम्‍पेक्‍ट एसयूवी की बुकिंग करवा सकते हैं। भारतीय बाजार के जिस कॉम्‍पेक्‍ट एसयूवी सेगमेंट में नेक्‍सन कदम रखने जा रही है, वहां कॉम्‍पटीशन पह से ही बहुत ज्यादा है। भारतीय बाजार में फोर्ड की ईकोस्‍पोर्ट और मारुति की विटारा ब्रेजा पहले से ही अच्‍छा प्रदर्शन कर रही हैं।

यह भी पढ़ें : सैमसंग गैलेक्‍सी J7+ के स्‍पेसिफि‍केशंस हुए लीक, डुअल कैमरा जैसे फीचर्स से होगा लैस

टाटा मोटर्स नेक्‍सन के इंजन और अन्‍य स्‍पेसिफिकेशंस की बात करें तो नेक्सन में पेट्रोल और डीज़ल दोनों इंजनों में उपलब्‍ध होगी। पेट्रोल वेरिएंट में 1.2 लीटर का 3-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड इंजन आएगा, जो 110 पीएस की पावर और 170 एनएम का टॉर्क देगा। डीज़ल वेरिएंट में 1.5 लीटर का 4-सिलेंडर मिलेगा, जो 110 पीएस की पावर और 260 एनएम का टॉर्क देता है। दोनों इंजन 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जुड़े होंगे, जो अगले पहियों पर पावर सप्लाई करेंगे। इसके अलावा कंपनी पहले ही घोषणा कर चुकी है कि इस साल नेक्‍सन के सिर्फ मैनुअल वेरिएंट ही पेश किए जाएंगे। इसका ऑटोमैटिक वैरिएंट अगले साल अप्रैल से उपलब्‍ध होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा