1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. टाटा मार्च में दे रही है भारी डिस्‍काउंट, साथ ही जीत सकते हैं 1 लाख रुपए का कैश प्राइज

टाटा मार्च में दे रही है भारी डिस्‍काउंट, साथ ही जीत सकते हैं 1 लाख रुपए का कैश प्राइज

 Published : Mar 21, 2018 02:51 pm IST,  Updated : Mar 21, 2018 02:51 pm IST

भारतीय कार निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स मार्च के महीने में भारी डिस्‍काउंट ऑफर लेकर आई है। कंपनी मार्च में मैक्सिमम मार्च ऑफर लेकर आई है। जिसमें कंपनी ग्राहकों को 1 लाख रुपए का कैश जीतने का मौका दे रही है।

tata- India TV Hindi
tata

नई दिल्‍ली। भारतीय कार निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स मार्च के महीने में भारी डिस्‍काउंट ऑफर लेकर आई है। कंपनी मार्च में मैक्सिमम मार्च ऑफर लेकर आई है। जिसमें कंपनी ग्राहकों को 1 लाख रुपए का कैश जीतने का मौका दे रही है। कंपनी इसके लिए स्‍क्रैच एंड विन ऑफल लाई है। कार्ड स्‍क्रैच करने पर आपको 1 लाख रुपए तक कैश मिल सकता है।

इसके अलावा कंपनी मार्च के महीने में बंपर डिस्‍काउंट भी दे रही है। यहां पर कंपनी अपनी दमदार एसयूवी हैक्‍सा पर 100000 रुपए के लाभ दे रही है वहीं सफारी स्‍टॉर्म पर 80000 रुपए के लाभ मिल रहे हैं। इसके अलावा टाटा की छोटी कार टियागो को खरीदने पर आपको 28000 रुपए का बड़ा डिस्‍काउंट भी दिया जा रहा है।

डिस्‍काउंट की दौड़ में टाटा टिगोर भी शामिल है। टाटा मोटर्स इसपर 32000 रुपए के बड़ फायदे भी दे रही है। वहीं कंपनी की दमदार सेडान कार जेस्‍ट की बात की जाए तो इस पर आप 65 हजार रुपए का फायदा उठा सकते हैं। आपको बता दें कि टाटा मोटर्स ने अगले महीने से अपनी कारों की कीमतें 60000 रुपए तक बढ़ाने की घोषणा कर दी है। ऐसे में यदि आप 31 मार्च तक कार खरीदने का फैसला लेते हैं तो आपको कैश प्राइज, लाभ और बढ़ी कीमतों के साथ 2.5 लाख से अधिक का फायदा भी हो सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा