मुंबई: टाटा मोटर्स ने बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (बेस्ट) को शनिवार को 35 इलेक्ट्रिक एसी बसों की आपूर्ति की। कंपनी को बेस्ट से कुल 340 स्टारबस ई-बसों का ऑर्डर मिला है। इसी के तहत यह आपूर्ति की गई। बेस्ट द्वारा 35 सीटों वाली बसों की खरीद सरकार की फेम-दो योजना के तहत की जा रही है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शनिवार को शहर में एक कार्यक्रम के दौरान इन बसों को झंडी दिखाकर रवाना किया। यह आपूर्ति बेस्ट के पहले सकल लागत अनुबंध (जीसीसी) के तहत की गई है। बयान में कहा गया है कि टाटा मोटर्स बसों के लिए पूरे चार्जिंग ढांचे का निर्माण करेगी, उसे लगाएगी और उसका रखरखाव एवं परिचालन करेगी। कंपनी ने कहा है कि वह शेष बसों की आपूर्ति चरणबद्ध तरीके से करेगी।
- Hindi News
- पैसा
- ऑटो
- टाटा मोटर्स ने बेस्ट को 35 इलेक्ट्रिक एसी बसों की आपूर्ति की
टाटा मोटर्स ने बेस्ट को 35 इलेक्ट्रिक एसी बसों की आपूर्ति की
टाटा मोटर्स ने बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (बेस्ट) को शनिवार को 35 इलेक्ट्रिक एसी बसों की आपूर्ति की। कंपनी को बेस्ट से कुल 340 स्टारबस ई-बसों का ऑर्डर मिला है।
Advertisement
India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा।
Advertisement
Advertisement
लेटेस्ट न्यूज़
Advertisement
Advertisement