1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. टाटा मोटर्स की 100 से अधिक बीएस-छह मॉडल उतारने की योजना, ऑटो एक्सपो में कुल 26 वाहन करेगी पेश

टाटा मोटर्स की 100 से अधिक बीएस-छह मॉडल उतारने की योजना, ऑटो एक्सपो में कुल 26 वाहन करेगी पेश

 Written By: India TV Paisa Desk
 Published : Jan 10, 2020 06:30 am IST,  Updated : Jan 10, 2020 06:30 am IST

टाटा मोटर्स आने वाले समय में भारत स्टेज-छह उत्सर्जन मानक के अनुकूल 100 से अधिक मॉडल और उनके एक हजार से अधिक संस्करण बाजार में उतारने की योजना है। 

Tata Motors, BSVI, vehicles, Tata, bs-vi compliant, passenger vehicles, Auto Expo- India TV Hindi
Tata Motors 

नयी दिल्ली। टाटा मोटर्स आने वाले समय में भारत स्टेज-छह उत्सर्जन मानक के अनुकूल 100 से अधिक मॉडल और उनके एक हजार से अधिक संस्करण बाजार में उतारने की योजना है। कंपनी अगले महीने से इसकी शुरुआत करेगी। कंपनी ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि वह आगामी ऑटो एक्सपो में 14 व्यावसायिक तथा 12 यात्री वाहन प्रदर्शित करने वाली है। इसके अलावा कंपनी की चार वैश्विक प्रदर्शन की भी योजना है। 

टाटा मोटर्स के अध्यक्ष एवं मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी राजेंद्र पेतकर ने एक बयान में कहा, 'जनवरी 2020 के बाद हम एक हजार से अधिक संस्करणों के साथ 100 से अधिक अग्रणी मॉडल उतारने वाले हैं।' टाटा मोटर्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक गुंतर बुत्शेक ने अगले महीने ऑटो एक्सपो को लेकर कंपनी की योजना के बारे में हा कि इसमें कपंनी कनेक्टेड, इलेक्ट्रिक, शेयर्ड और सेफ पर ध्यान देगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा