1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. सिर्फ 5000 रुपए में बुक कर सकते हैं टाटा की टिगोर, 29 मार्च को होगी लॉन्च

सिर्फ 5000 रुपए में बुक कर सकते हैं टाटा की टिगोर, 29 मार्च को होगी लॉन्च

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Mar 20, 2017 08:44 pm IST,  Updated : Mar 20, 2017 08:44 pm IST

टाटा मोटर्स ने कहा कि उसने अपनी आगामी कॉम्पैक्ट सेडान टिगोर के लिए प्री- बुकिंग शुरू की। कंपनी ने एक बयान में कहा है कि बुकिंग राशि 5000 रुपए है।

सिर्फ 5000 रुपए में बुक कर सकते हैं टाटा की टिगोर, 29 मार्च को होगी लॉन्च- India TV Hindi
सिर्फ 5000 रुपए में बुक कर सकते हैं टाटा की टिगोर, 29 मार्च को होगी लॉन्च

नई दिल्ली। टाटा मोटर्स ने कहा कि उसने अपनी आगामी कॉम्पैक्ट सेडान टिगोर के लिए प्री- बुकिंग शुरू की। कंपनी ने एक बयान में कहा है कि बुकिंग राशि 5000 रुपए है। कंपनी के सभी अधिकृत डीलरों के जरिए प्री- बुकिंग की जा सकती है। कंपनी इस कार को 29 मार्च को लॉन्च करेगी। इसकी कीमत 4.5 – 5.5  लाख रुपए के बीच रहने की उम्मीद है।

पेट्रोल और डीजल वर्जन में होगी उपलब्ध

  • टिगोर डीजल और पेट्रोल दोनों ही वर्जन में लॉन्च होगी।
  • इसमें 1.2 लीअर रेवोट्रॉन पेट्रोल और रेवोटॉर्क 1.5 लीटर डीजल इंजन शामिल है।
  • इसका पेट्रोल इंजन 85 बीएचपी की शक्ति व 114 एनएम का टॉर्क देता है।
  • डीजल इंजन 70 पीएस की शक्ति व 140 एनएम का टॉर्क प्रदान करता है।
  • इन दोनों ही इंजनों में ईको और सिटी का विकल्प दिया गया है।
  • इसका प्रयोग करके गाड़ी से अच्छा माइलेज हासिल किया जा सकता है।
  • टाटा मोटर्स इस कार को 29 मार्च को बाजार में पेश कर रही है।
  • Tigor में हारमन का 8 स्पीकर वाला कनेक्टनेक्स्ट इंफोटेंमेंट सिस्टम आएगा, इस में GPS नेविगेशन, कूल्ड ग्लोवबॉक्स, दो ड्राइव मोड (ईको और सिटी) होंगे।
  • इसके अलावा ड्यूल-टोन इंटीरियर अपहोल्स्ट्री, ड्यूल एयरबैग, ABS के साथ EBD और कॉर्नर स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे फीचर भी मिलेंगे।

जिनेवा मोटर शो में किया गया पेश

  • टियागो पर आधारित यह कार एक सेडान है जिसे हाल ही में टाटा मोटर्स ने जिनेवा मोटर शो में प्रदर्शित किया था।
  • इस कार की डिजाइन काफी आकर्षक व युवाओं को लुभाने वाली है।
  • कंपनी को टिगोर को लेकर बाजार से काफी अच्छा रिस्पांस मिलने की उम्मीद है।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा