1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. BMW ने 220i 'ब्लैक शैडो' एडिशन बाजार में उतारा, कीमत 43.5 लाख रुपए

BMW ने 220i 'ब्लैक शैडो' एडिशन बाजार में उतारा, कीमत 43.5 लाख रुपए

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Nov 16, 2021 05:40 pm IST,  Updated : Nov 16, 2021 05:52 pm IST

कंपनी ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि यह मॉडल दो लीटर के चार-सिलेंडर पेट्रोल इंजन के साथ उतारा गया है, जो इस श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन और रफ्तार को सुनिश्चित करता है।

BMW ने 220i 'ब्लैक शैडो'...- India TV Hindi
BMW ने 220i 'ब्लैक शैडो' एडिशन बाजार में उतारा, कीमत 43.5 लाख रुपए Image Source : BMW

Highlights

  • BMW ने ग्रैन कूपे का विशेष संस्करण पेश किया।
  • 2 लीटर 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन।
  • केवल 7.1 सेकंड में शून्य से 100 किमी/घंटा की रफ्तार।

नई दिल्ली: जर्मनी की लक्जरी कार कंपनी बीएमडब्ल्यू ने भारतीय बाजार में 2 श्रृंखला की ग्रैन कूपे का एक विशेष संस्करण पेश किया है। इसकी शोरूम कीमत 43.5 लाख रुपये है। बीएमडब्ल्यू की नयी कार 220आई 'ब्लैक शैडो' विशेष संस्करण को चेन्नई स्थित संयंत्र में स्थानीय स्तर पर बनाया गया है।

कंपनी ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि यह मॉडल दो लीटर के चार-सिलेंडर पेट्रोल इंजन के साथ उतारा गया है, जो इस श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन और रफ्तार को सुनिश्चित करता है। कंपनी ने दावा किया दो लीटर का चार सिलेंडर का इंजन 190 की हॉर्स पावर पैदा करता है, जिससे यह मॉडल केवल 7.1 सेकंड में शून्य से 100 किमी / घंटा की रफ्तार पकड़ सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा