1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. ऑटो एक्‍सपो में छाया स्टार्टअप का जादू, कंपनियों ने लॉन्‍च किए ये वाहन

ऑटो एक्‍सपो में छाया स्टार्टअप का जादू, कंपनियों ने लॉन्‍च किए ये वाहन

 Written By: India TV Paisa Desk
 Published : Feb 09, 2018 03:41 pm IST,  Updated : Feb 09, 2018 03:41 pm IST

‘आटो एक्सपो 2018’ का आयोजन ग्रेटर नोएडा में चल रहा है। यहां पर नयी कंपनियों यानी स्टार्ट अप ने अनेक वाहन पेश किए जिनमें स्कूटर से लेकर बाइक व कारें शामिल हैं।

Auto Expo- India TV Hindi
Auto Expo

ग्रेटर नोएडा। हर 2 साल में होने वाले ‘आटो एक्सपो 2018’ का आयोजन ग्रेटर नोएडा में चल रहा है। यहां पर नयी कंपनियों यानी स्टार्ट अप ने अनेक वाहन पेश किए जिनमें स्कूटर से लेकर बाइक व कारें शामिल हैं। मेले में लगभग 12 स्टार्टअप भाग ले रहे हैं। इलेक्ट्रिक दुपहिया टवेंटी टू मोटर्स ने स्मार्ट स्कूटर फ्लो पेश किया जिसकी कीमत 74,740 रुपये है।

कंपनी के सीईओ प्रवीण खरब ने कहा कि हरियाणा में कंपनी की विनिर्माण इकाई दूसरी तिमाही में शुरू हो जाएगी जिसकी क्षमता 50000 वाहन सालाना होगी। अमेरिकी बाइक कंपनी क्लीवलैंड साइकिलवक्र्स ने दो माडल ऐस व मिसफिट यहां पेश किए। कंपनी ने भारत में अपनी साइकिलें बेचने के लिए लैश मेडिसन मोटर से हाथ मिलाया है। कंपनी 2019 तक कम से कम 5000 इकाई बेचने का लक्ष्य लेकर चल रही है।

Auto Expo
Auto Expo

स्वीडिश इलेक्ट्रिक कार कंपनी यूनिटी ने 2020 तक इलेक्ट्रिक कार पेश करने के लिए बर्ड समूह से हाथ मिलाया है। कंपनी ने अपनी दो सीटों वाली इलेक्ट्रिक कार यूनिटी वन आज पेश की। इलेक्ट्रिक आटो स्टार्टअप मेंजा मेटर्स ने अपना इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल मेंजा लुकाट पेश किया जिसकी कीमत 2,79,999 रुपये है।

Auto Expo
Auto Expo

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा