1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. Auto Expo: मर्सिडीज़ ने ऑटो एक्‍सपो में उतारी सबसे महंगी कार मेबैक S650, कीमत 2.73 करोड़ रुपए

Auto Expo: मर्सिडीज़ ने ऑटो एक्‍सपो में उतारी सबसे महंगी कार मेबैक S650, कीमत 2.73 करोड़ रुपए

 Published : Feb 08, 2018 04:49 pm IST,  Updated : Feb 08, 2018 04:49 pm IST

दिल्‍ली के नज़दीक ग्रेटर नोएडा में चल रहे ऑटो एक्सपो 2018 में दुनिया भर की कंपनियां अपने सबसे शानदार मॉडल पेश कर रही हैं।

Maybach- India TV Hindi
Maybach

नई दिल्ली। दिल्‍ली के नज़दीक ग्रेटर नोएडा में चल रहे ऑटो एक्सपो 2018 में दुनिया भर की कंपनियां अपने सबसे शानदार मॉडल पेश कर रही हैं। इसमें भारतीय सड़कों पर लक्‍जरी कारों का सबसे लोकप्रिय ब्रांड मर्सिडीज़ भी पीछे नहीं है। जर्मनी कार कंपनी मर्सिडीज बेंज ने ऑटो एक्‍सपो में अपनी सबसे महंगी कार मेबैक S650 पेश कर दी है। भारत में इस कार को 2.73 करोड़ रुपए में पेश किया गया है। इससे पहले कंपनी ने मेबैक S600 को बाजार में उतारा था। बीएस 4 मानकों के अनुरूप मेबैक S650 पुरानी मेबैक को रिप्लेस करेगी।

दुनिया की इस सबसे महंगी कार के इंजन की बात करें तो इसमें कंपनी ने 6.0 लीटर का ट्विन टर्बो वी12 इंजन दिया है। यह इंजन 7 स्‍पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस है। यह इंजन 530 पीएस की पावर जेनरेट करता है। यह कार 0 से 100 की स्‍पीड पकड़ने में सिर्फ 4.1 सेकेंड का समय लेती है। इसकी टॉप स्‍पीड 250 किमी प्रति घंटे की है। इसमें नए एलईडी हैडलैंप दिए गए हैं। वहीं बंपर और टेल लाइट में भी बदलाव किए गए हैं।

Maybach
Maybach

लॉन्‍चिंग के मौके पर मर्सिडीज बेंज इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ रोलेंड फॉल्गर ने कहा कि ऑटो एक्‍सपो भारतीय कार बाजार का सबसे बड़ा उत्‍सव है। मर्सिडीज़ ने हमेशा से ऑटो एक्‍सपो को काफी गंभीरता से लिया है और एक से बढ़कर एक प्रोडक्‍ट पेश किए हैं।

Maybach
Maybach

पिछले साल कंपनी ने 13,231 कारें बेचीं वहीं इस साल जनवरी-सितंबर में कंपनी ने 11,869 वाहन बेचे। यह आंकड़ा 19.6 फीसदी ज्‍यादा है।

Maybach
Maybach

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा