1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. Triumph ने लॉन्‍च की ऑल-न्‍यू Street Triple S मोटरसाइकल, 8.5 लाख रुपए है एक्‍स-शोरूम कीमत

Triumph ने लॉन्‍च की ऑल-न्‍यू Street Triple S मोटरसाइकल, 8.5 लाख रुपए है एक्‍स-शोरूम कीमत

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Jun 12, 2017 02:57 pm IST,  Updated : Jun 12, 2017 02:57 pm IST

ब्रिटिश सुपरबाइक निर्माता Triumph Motorcycles ने अपनी ऑल-न्‍यू Street Triple S मोटरसाइकल को लॉन्‍च किया। इसकी दिल्‍ली में एक्‍स-शोरूम कीमत 8.5 लाख रुपए है।

Triumph ने लॉन्‍च की ऑल-न्‍यू Street Triple S मोटरसाइकल, 8.5 लाख रुपए है एक्‍स-शोरूम कीमत- India TV Hindi
Triumph ने लॉन्‍च की ऑल-न्‍यू Street Triple S मोटरसाइकल, 8.5 लाख रुपए है एक्‍स-शोरूम कीमत

नई दिल्‍ली। ब्रिटिश सुपरबाइक निर्माता Triumph Motorcycles ने अपनी ऑल-न्‍यू Street Triple S मोटरसाइकल को लॉन्‍च किया। इसकी दिल्‍ली में एक्‍स-शोरूम कीमत 8.5 लाख रुपए है। कंपनी देश में 5 विभिन्‍न श्रेणियों में 16 मॉडल की बिक्री करती है। इनमें से केवल 20 प्रतिशत को मानेसर प्‍लांट में असेंबल किया जाता है।

चालू वित्‍त वर्ष में कंपनी का लक्ष्‍य करीब 200 यूनिट स्‍थानीय स्‍तर पर तैयार करने का लक्ष्‍य है। सुंबले ने कहा कि हम मेड इन इंडिया में भागीदार बनना चाहते हैं और अगले साल हम 1200 यूनिट को स्‍थानीय स्‍तर पर असेंबल करेंगे। कंपनी के अधिकांश प्रोडक्‍ट अभी थाईलैंड और यूके से आयात हो रहे हैं। नई बाइक स्‍ट्रीट ट्रिपल एस को कंपनी के मानेसर प्‍लांट में असेंबल किया जाएगा।

सुंबले ने कहा कि इस साल कंपनी को अपनी नई स्‍ट्रीट ट्रिपल एस की 250-300 यूनिट बाइक बिकने की उम्‍मीद है। साल के दौरान कंपनी कुल 1200-1300 यूनिट बिक्री का लक्ष्‍य लेकर चल रही है। कंपनी ने अपनी इस नई बाइक की बुकिंग करना शुरू कर दिया है और इसकी डिलीवरी 14 डीलरशिप के जरिये अगले हफ्ते से शुरू होने की उम्‍मीद है।

नई स्‍ट्रीट ट्रिपल एस में 765 सीसी का इंजन है और इसमें स्विचएबल ट्रैक्‍शन कंट्रोल और डीआरएल हैडलाइट्स हैं। इसमें एबीएस, विभिन्‍न राइडिंग मोड और एलसीडी इंस्‍ट्रूमेंट पैक भी साथ में दिया जा रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा