1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. अप्रैल-फरवरी के दौरान दूसरी सबसे बड़ी स्कूटर कंपनी रही TVS, हीरो मोटोकॉर्प को छोड़ा पीछे

अप्रैल-फरवरी के दौरान दूसरी सबसे बड़ी स्कूटर कंपनी रही TVS, हीरो मोटोकॉर्प को छोड़ा पीछे

 Written By: Manish Mishra
 Published : Mar 26, 2017 12:35 pm IST,  Updated : Mar 26, 2017 12:35 pm IST

चेन्नई स्थित TVS मोटर कंपनी मौजूदा वित्त वर्ष की अप्रैल-फरवरी अवधि में हीरो मोटोकॉर्प को पछाड़ते हुए देश की दूसरी सबसे बड़ी स्कूटर विक्रेता कंपनी रही।

अप्रैल-फरवरी के दौरान दूसरी सबसे बड़ी स्कूटर कंपनी रही TVS, हीरो मोटोकॉर्प को छोड़ा पीछे- India TV Hindi
अप्रैल-फरवरी के दौरान दूसरी सबसे बड़ी स्कूटर कंपनी रही TVS, हीरो मोटोकॉर्प को छोड़ा पीछे

नई दिल्ली। चेन्नई स्थित TVS मोटर कंपनी मौजूदा वित्त वर्ष की अप्रैल-फरवरी अवधि में हीरो मोटोकॉर्प को पछाड़ते हुए देश की दूसरी सबसे बड़ी स्कूटर विक्रेता कंपनी रही।

उद्योग विनिर्माताओं के संगठन SIAM के आंकड़ों के अनुसार इस वित्त वर्ष की अप्रैल-फरवरी अवधि में TVS की बिक्री 5.07 फीसदी बढ़कर 7,43,838 इकाई रही जो एक साल पहले की समान अवधि में 7,07,884 स्कूटर थी।

यह भी पढ़ें : बजाज ऑटो-कावासाकी होंगे अलग, 1 अप्रैल से खत्‍म हो जाएगी पार्टनरशि‍प

समीक्षाधीन अवधि में हीरो मोटोकार्प ने 7,19,987 स्कूटर बेचे जो कि पिछले साल समान अवधि की तुलना में 1.64 फीसदी की गिरावट प्रदर्शित करती है। पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी ने 7,31,967 स्कूटर बेचे थे।

समीक्षाधीन अवधि में होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) देश में सबसे बड़ी स्कूटर कंपनी रही जिसकी बिक्री 15.32 फीसदी बढ़कर 29,34,794 इकाई हो गई, जो इससे एक साल पहले समान अवधि में 25,44,872 इकाई थी।

यह भी पढ़ें : भारतीय सड़कों पर फिर वापसी कर सकता है बजाज का स्कूटर चेतक, पेटेंट फोटो हुई लीक

HMSI का एक्टिवा देश में सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर हैं इसके बाद TVS के ज्यूपिटर व हीरो माइस्ट्रो का नंबर आता है। सबसे अधिक स्कूटर बिक्री के लिहाज से चौथे व पांचवें नंबर के लिए दौड़ यामाहा व सुजुकी के बीच है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा