1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. TVS ने बाजार में लॉन्‍च की अपाचे RTR 200 4V बाइक, फ्यूल इंजेक्‍शन तकनीक से है लैस

TVS ने बाजार में लॉन्‍च की अपाचे RTR 200 4V बाइक, फ्यूल इंजेक्‍शन तकनीक से है लैस

 Published : Nov 07, 2017 07:13 pm IST,  Updated : Nov 07, 2017 07:13 pm IST

टीवीएस मोटर्स ने बाजार में अपनी नई दमदार मोटरसाइकिल को लॉन्‍च कर दिया है। कंपनी की इस बाइक का नाम अपाचे RTR 200 4V है। इसकी कीमत 1.07 लाख रुपए रखी गई है।

TVS ने बाजार में लॉन्‍च की अपाचे RTR 200 4V बाइक, फ्यूल इंजेक्‍शन तकनीक से है लैस- India TV Hindi
TVS ने बाजार में लॉन्‍च की अपाचे RTR 200 4V बाइक, फ्यूल इंजेक्‍शन तकनीक से है लैस

नई दिल्‍ली। टीवीएस मोटर्स ने भारतीय बाजार में अपनी नई दमदार मोटरसाइकिल को लॉन्‍च कर दिया है। कंपनी की इस बाइक का नाम अपाचे RTR 200 4V है। इसकी कीमत 1.07 लाख रुपए रखी गई है। टीवीएस ने पिछले साल की शुरुआत में इस बाइक को शोकेस किया था। तब से इसका इंतजार भारतीय बाजार में किया जा रहा था। कंपनी के अनुसार इसकी सबसे बड़ी खासियत इसमें दी गई फ्यूल इंजेक्शन टैक्नोलॉजी है। जिससे बाइक का पावर, रिस्पॉन्स और फ्यूल एफिशिएंसी बढ़ गई है। कंपनी देश के चुनिंदा शहरों में इस बाइक की बिक्री करेगी। दूसरे शहरों को फिलहाल इसके लिए इंतजार करना होगा।

TVS अपाचे RTR 200 Fi4V अपनी पुरानी बाइक जैसी ही दिखाई देती है। हालांकि कंपनी ने इसमें कुछ जरूरी बदलाव जरूर किए हैं। सबसे अहम बदलाव की बातकरें तो इसका छोटा वाइज़र है जो डिजिटल इंस्ट्रुमेंट कंसोल के साथ लगाया गया है। इसके अलावा बाइक को सिर्फ पर्ल व्हाइट और मैट यलो कलर में ही उतारा गया है। अपडेटेड अपाचे में कंपनी ने ट्विन-स्प्रे-ट्विन-पोर्ट इलैक्ट्रॉनिक फ्यूल इंजैक्शन टैक्नोलॉजी दी है। जैसा कि नाम से ही पता चलता है कंपनी ने इसमें 200 cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया है जो 20.7 बीएचपी की पावर और 18.1 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है.

कंपनी ने नई अपाचे RTR में कार्बोरेटेड वर्ज़न के मुकाबले ज्‍यादा ताकत दी है। हालांकि इसकी राइडिंग पहले से आसान हो गई है। फ्यूल इंजेक्शन से बाइक का माइलेज बढ़ गया है जिससे एक लीटर पेट्रोल में अब पहले से लंबा सफर तय कर सकते हैं। कंपनी के मुताबिक यह बाइक सिर्फ 3.9 सेकंड में ही 0-60 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है। इसकी टॉप स्पीड 129 किमी/घंटा है।

यह भी पढ़ें : बजाज ऑटो ने पेश की ABS से लैस पल्सर NS200, कीमत 1.09 लाख रुपए

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा