1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. TVS मोटर ने भी की दोपहिया पर GST घटाने की मांग, वर्तमान में देना होता है 28%

TVS मोटर ने भी की दोपहिया पर GST घटाने की मांग, वर्तमान में देना होता है 28%

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jan 08, 2019 07:13 pm IST,  Updated : Jan 08, 2019 07:13 pm IST

हीरो मोटोकॉर्प के चेयरमैन पवन मुंजाल ने भी बाइक और स्कूटरों पर जीएसटी की दर को 28 से घटाकर 18 प्रतिशत करने की मांग की थी।

TVS Motor- India TV Hindi
TVS Motor Image Source : TVS MOTOR

नई दिल्ली। टीवीएस मोटर कंपनी के चेयरमैन वेणु श्रीनिवासन ने भी अब दोपहिया पर माल एवं सेवा कर (जीएसटी) की दर घटाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि आमजन द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले दोपहिया को विलासिता का सामान नहीं माना जाना चाहिए। 

पिछले सप्ताह देश की सबसे बड़ी दोपहिया कंपनी हीरो मोटोकॉर्प के चेयरमैन पवन मुंजाल ने भी बाइक और स्कूटरों पर जीएसटी की दर को 28 से घटाकर 18 प्रतिशत करने की मांग की थी। 

श्रीनिवासन ने बयान में कहा कि आम लोगों के लिए दोपहिया का काफी महत्व है। निश्चित रूप से दोपहिया के लिए जीएसटी दर पर पुनर्विचार किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि शहरीकरण, बढ़ती खरीद क्षमता और मध्यम और छोटे शहरों में संपर्क की बढ़ती जरूरत की वजह से दोपहिया क्षेत्र तेजी से आगे बढ़ा है। 

उन्होंने कहा कि दोपहिया को विलासिता के सामान में नहीं रखा जाना चाहिए और इस पर जीएसटी की दर को 28 से घटाकर 18 प्रतिशत किया जाना चाहिए। पिछले सप्ताह मुंजाल ने कहा था कि कर दरों में कटौती से न केवल लाखों दोपहिया ग्राहकों को फायदा होगा, बल्कि इसका लाभ क्षेत्र पर निर्भर पूरी मूल्य श्रृंखला को मिलेगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा