1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. मात्र 1555 रुपए में घर ले जाएं यह दमदार मोटरसाइकिल, एक बार तेल भरवाने पर चलेगी 950 किलोमीटर

मात्र 1555 रुपए में घर ले जाएं यह दमदार मोटरसाइकिल, एक बार तेल भरवाने पर चलेगी 950 किलोमीटर

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jun 21, 2021 10:05 pm IST,  Updated : Jun 21, 2021 10:05 pm IST

नई मोटरसाइकिल आप मात्र 1555 रुपए में घर ले जा सकते है जो एकबार टैंक फुल करवाने पर 950 किलोमोटर चलेगी। कंपनी ने इस बाइक पर शानदार ऑफर पेश किया है।

मात्र 1555 रुपए में घर ले जाएं यह दमदार मोटरसाइकिल, एक बार तेल भरवाने पर चलेगी 950 किलोमीटर- India TV Hindi
मात्र 1555 रुपए में घर ले जाएं यह दमदार मोटरसाइकिल, एक बार तेल भरवाने पर चलेगी 950 किलोमीटर Image Source : TVS

नई दिल्ली: नई मोटरसाइकिल आप मात्र 1555 रुपए में घर ले जा सकते है जो एकबार टैंक फुल करवाने पर 950 किलोमोटर चलेगी। कंपनी ने इस बाइक पर शानदार ऑफर पेश किया है। दरअसल यह ऑफर TVS Sport मोटरसाइकिल पर है। इसकी एक्स शोरुम कीमत 56130 रुपए है। इसपर कंपनी 100 फीसदी तक फाइनेंस का ऑफर दे रही है। इसके साथ ही ऑफर में शून्य प्रोसेसिंग फीस भी है।

इसके साथ ही कंपनी 5000 रुपए की अतिरिक्त बचत का ऑफर भी दे रही है। इस बाइक की माइलेज 95 किलोमीटर के आसपास है। इसका फ्यूल टैंक 10 लीटर का है। इस हिसाब से यह एकबार टैंक फुल करवाने पर 950 किलोमीटर चलेगी। इस महंगाई के दौर में यह शानदार माइलेज देने वाली मोटरसाइकिल खरीदने के लिए अच्छा विकल्प हो सकती है। 

इसके अलावा Honda Activa 125 और Honda Activa 6G पर भी ऑफर चल रहा है। आप इनको 2500 रुपए की न्यूनतम डाउन पेमेंट और पहले 3 महीने के लिए 50 प्रतिशत ईएमआई के ऑफर के साथ खरीद सकते है। इसके अलावा एसबीआई कार्ड से अगर आप पेमेंट करते है तो 5 फीसदी का कैशबैक का भी ऑफर है। इसके अलावा Hero HF 100 पर भी शानदार ऑफर की जानकारी हम आपके लिए लेकर आए है। कंपनी 7390 रुपए की डाउन पेमेंट करके आप इसे घर ले जा सकते है। इसकी एक्स शोरुम कीमत 49400 रुपए है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा