1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. GST से पहले सस्‍ती हुई यह प्रीमियम बाइक, यूएम लोहिया ने रेनगेड स्‍पोर्ट्स व कमांडो के दाम 5,700 रुपए तक घटाए

GST से पहले सस्‍ती हुई यह प्रीमियम बाइक, यूएम लोहिया ने रेनगेड स्‍पोर्ट्स व कमांडो के दाम 5,700 रुपए तक घटाए

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Jun 22, 2017 03:52 pm IST,  Updated : Jun 22, 2017 03:52 pm IST

यूएम लोहिया टू व्हीलर्स ने अपनी दो प्रीमियम बाइक्स की कीमतों में 5,700 रुपए तक की कटौती की घोषणा की है। यह मूल्य कटौती तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

GST से पहले सस्‍ती हुई यह प्रीमियम बाइक, यूएम लोहिया ने रेनगेड स्‍पोर्ट्स व कमांडो के दाम 5,700 रुपए तक घटाए- India TV Hindi
GST से पहले सस्‍ती हुई यह प्रीमियम बाइक, यूएम लोहिया ने रेनगेड स्‍पोर्ट्स व कमांडो के दाम 5,700 रुपए तक घटाए

नई दिल्‍ली। यूएम लोहिया टू व्हीलर्स ने अपनी दो प्रीमियम बाइक्स की कीमतों में 5,700 रुपए तक की कटौती की घोषणा की है। यह मूल्य कटौती तत्काल प्रभाव से लागू होगी। कंपनी ने जीएसटी से मिलने वाले लाभ को उपभोक्ताओं तक स्थानांतरित करने के लिए यह कदम उठाया है।

यूएम लोहिया टू व्‍हीलर्स के सीईओ राजीव मिश्रा ने एक बयान में कहा कि जीएसटी लागू होने से पहले इसका लाभ ग्राहकों तक पहुंचाने का हमने निर्णय लिया है। हम ग्राहकों को उपभोक्‍ता संतुष्टि और शुद्ध मोटरसाइकिल अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। जीएसटी के अंतगर्त अधिकांश मोटरसाइकिलें 28 प्रतिशत टैक्‍स रेट में आएंगी, जबकि वर्तमान में इन पर कुल टैक्‍स तकरीबन 30 प्रतिशत है। 350 सीसी से अधिक इंजन क्षमता वाली मोटरसाइकिलों पर तीन प्रतिशत अतिरिक्‍त सेस लगेगा। इससे पहले बजाज ऑटो और रॉयल एनफील्‍ड ने अपनी मोटरसाइकिलों के दाम पहले ही घटाने की घोषणा की है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा