1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. फॉक्सवैगन ने पेश किया एमियो का डीजल संस्करण, दिल्‍ली में 6.33 लाख रुपए है शुरुआती कीमत

फॉक्सवैगन ने पेश किया एमियो का डीजल संस्करण, दिल्‍ली में 6.33 लाख रुपए है शुरुआती कीमत

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Sep 30, 2016 06:54 pm IST,  Updated : Sep 30, 2016 08:13 pm IST

जर्मनी की ऑटो कंपनी फॉक्सवैगन ने आज भारत में अपनी कॉम्पैक्ट सेडान एमियो का डीजल संस्करण पेश किया है। इसकी दिल्ली में कीमत 6.33 लाख से 9.31 लाख रुपए है।

फॉक्सवैगन ने पेश किया एमियो का डीजल संस्करण, दिल्‍ली में 6.33 लाख रुपए है शुरुआती कीमत- India TV Hindi
फॉक्सवैगन ने पेश किया एमियो का डीजल संस्करण, दिल्‍ली में 6.33 लाख रुपए है शुरुआती कीमत

नई दिल्ली। जर्मनी की ऑटो कंपनी फॉक्सवैगन ने आज भारत में अपनी कॉम्पैक्ट सेडान एमियो का डीजल संस्करण पेश किया है। इसकी दिल्ली में एक्‍स-शोरूम कीमत 6.33 लाख से 9.31 लाख रुपए है।

कंपनी ने इससे पहले इसी साल इस मॉडल का पेट्रोल संस्करण उतारा था। इस वाहन की दिल्ली शोरूम में कीमत 5.24 लाख से 7.05 लाख रुपए है। कंपनी ने आज डेढ़ लीटर डीजल इंजन की एमियो की बुकिंग लेनी भी शुरू कर दी है। कॉम्पैक्ट सेडान को कंपनी ने विशेष रूप से भारतीय बाजार के लिए विकसित किया है। यह जर्मनी की वाहन कंपनी की पहली चार मीटर से कम की सेडान है।

फॉक्सवैगन पैसेंजर कार्स इंडिया के निदेशक माइकल मायर ने बयान में कहा,

हमने इस साल गर्मियों में अपनी भारत में बनी और भारत के लिए बनी एमियो का पेट्रोल संस्करण सफलतापूर्ववक पेश किया। अब हम त्यौहारी सीजन में इसका डीजल संस्करण पेश कर रहे हैं। इससे हम अधिक ग्राहकों तक पहुंच बना पाएंगे।

  • एमियो डीजल 5 स्पीड मैनुअल तथा 7 स्पीड डीएसजी गीयरबॉक्स आटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ पेश की गई है।
  • कंपनी ने चार मीटर से छोटी कार पेश करने के लिए 720 करोड़ रुपए का निवेश किया है।
  • इसे विशेषरूप से घरेलू बाजार के लिए विकसित और डिजाइन किया गया है।
  • इसके साथ कंपनी 2007 में भारतीय बाजार में अपने प्रवेश के बाद से 5,720 करोड़ रुपए का निवेश कर चुकी है।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा