1. Hindi News
  2. पैसा
  3. आईपीओ
  4. इस हफ्ते खुलेंगे 5 नए IPO, ₹2600 करोड़ जुटाने की तैयारी में कंपनियां; निवेशकों के पास होगा कमाई का मौका

इस हफ्ते खुलेंगे 5 नए IPO, ₹2600 करोड़ जुटाने की तैयारी में कंपनियां; निवेशकों के पास होगा कमाई का मौका

 Written By: Shivendra Singh
 Published : Oct 26, 2026 07:51 am IST,  Updated : Oct 26, 2026 07:51 am IST

शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए यह हफ्ता काफी अहम रहने वाला है। प्राइमरी मार्केट में पांच कंपनियां अपने IPO लॉन्च करने जा रही हैं। इनके जरिए करीब 2,600 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी है।

इस हफ्ते के खुलने वाले...- India TV Hindi
इस हफ्ते के खुलने वाले आईपीओ Image Source : CANVA

शेयर बाजार में IPO के जरिए निवेश करने वालों के लिए यह हफ्ता काफी अहम रहने वाला है। 26 अक्टूबर से 29 अक्टूबर के बीच पांच कंपनियां अपने आईपीओ लेकर आ रही हैं। इन कंपनियों की योजना प्राथमिक बाजार से करीब 2,600 करोड़ रुपये जुटाने की है। इन इश्यू में निवेशकों को ज्वेलरी, स्टील, पॉलिमर, वेस्टवॉटर ट्रीटमेंट और वैकल्पिक निवेश जैसे अलग-अलग सेक्टर्स की कंपनियों में पैसा लगाने का मौका मिलेगा। हालांकि, IPO में निवेश से मुनाफे की गारंटी नहीं होती, इसलिए पैसा लगाने से पहले कंपनियों की वित्तीय स्थिति और जोखिम को समझना जरूरी है।

1. EAAA इंडिया अल्टरनेटिव्स IPO

एडलवाइस फाइनेंशियल सर्विसेज से जुड़ी EAAA इंडिया अल्टरनेटिव्स का IPO 26 अक्टूबर को खुलेगा और 28 अक्टूबर को बंद होगा। कंपनी ने प्रति शेयर 1,585 से 1,665 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है। इस इश्यू का आकार 1,200 करोड़ रुपये है। यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) है, यानी इससे मिलने वाली रकम कंपनी के बजाय शेयर बेचने वाले मौजूदा निवेशकों को मिलेगी।

2. SFC एनवायर्नमेंटल टेक्नोलॉजीज IPO

वेस्टवॉटर ट्रीटमेंट से जुड़ी SFC एनवायर्नमेंटल टेक्नोलॉजीज का 668 करोड़ रुपये का IPO 29 अक्टूबर को बंद होगा। इसके लिए 313 से 330 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है। इसमें 150 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि बाकी हिस्सा मौजूदा शेयरधारकों की ओर से बिक्री के लिए रखा गया है। कंपनी नए इश्यू से मिली रकम का इस्तेमाल कर्ज चुकाने और वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने में करेगी।

3. M. K. सन्स फाइन ज्वैर्ल्स IPO

ज्वेलरी कारोबार करने वाली M. K. ज्वैर्ल्स का IPO 28 अक्टूबर को खुलेगा और 30 अक्टूबर को बंद होगा। कंपनी ने शेयर का प्राइस बैंड 153 से 162 रुपये तय किया है। इस इश्यू का आकार करीब 275.4 करोड़ रुपये है। कंपनी महाराष्ट्र में नया शोरूम खोलने, गुजरात में मौजूदा शोरूम के विस्तार, इन्वेंट्री खरीदने और कुछ कर्ज चुकाने के लिए रकम का इस्तेमाल करेगी।

4. BLS पॉलिमर IPO

BLS पॉलिमर का 255 करोड़ रुपये का IPO 27 अक्टूबर को खुलेगा और 29 अक्टूबर को बंद होगा। इसके लिए 142 से 150 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है। कंपनी नई कैपिटल का इस्तेमाल उत्पादन क्षमता बढ़ाने, वर्किंग कैपिटल की जरूरतों और सामान्य कारोबारी उद्देश्यों के लिए करेगी।

5. बॉम्बे कोटेड एंड स्पेशल स्टील्स IPO

बॉम्बे कोटेड एंड स्पेशल स्टील्स का IPO 29 अक्टूबर को खुलेगा और 2 नवंबर को बंद होगा। कंपनी ने 78 से 82 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। करीब 183.1 करोड़ रुपये के इस इश्यू से जुटाई गई रकम का बड़ा हिस्सा कर्ज चुकाने और मशीनरी से जुड़े खर्चों के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।

निवेश से पहले क्या ध्यान रखें?

इन पांचों IPO के जरिए कंपनियां कारोबार बढ़ाने, कर्ज चुकाने और दूसरी व्यावसायिक जरूरतों के लिए पूंजी जुटाना चाहती हैं। निवेशकों को केवल IPO की लोकप्रियता देखकर फैसला नहीं लेना चाहिए।

Disclaimer: यह न्यूज सिर्फ जानकारी के लिए है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें- ₹250 रुपये पर पहुंचा GMP, जियो आईपीओ को मिला 22.19 गुना सब्सक्रिप्शन, 28 अक्टूबर को लिस्ट होगी कंपनी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। IPO से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा।

IPO