1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. Volvo ने भारतीय बाजार में लॉन्‍च की लक्‍जरी सेडान कार S90, कीमत 53.5 लाख रुपए

Volvo ने भारतीय बाजार में लॉन्‍च की लक्‍जरी सेडान कार S90, कीमत 53.5 लाख रुपए

 Published : Nov 05, 2016 03:10 pm IST,  Updated : Nov 05, 2016 03:10 pm IST

लक्‍जरी वाहन निर्माता कंपनी Volvo ने भारतीय बाजार में अपनी नई कार S 90 को लॉन्‍च कर दिया है। भारतीय बाजार में इसकी कीमत 53.5 लाख रुपए है।

Volvo ने भारतीय बाजार में लॉन्‍च की लक्‍जरी सेडान कार S90, कीमत 53.5 लाख रुपए- India TV Hindi
Volvo ने भारतीय बाजार में लॉन्‍च की लक्‍जरी सेडान कार S90, कीमत 53.5 लाख रुपए

नई ‍दिल्‍ली। लक्‍जरी वाहन निर्माता कंपनी Volvo ने भारतीय बाजार में अपनी नई कार S 90 को लॉन्‍च कर दिया है। भारतीय बाजार में इसकी कीमत 53.5 लाख रुपए है।

इसका मुकाबला मर्सिडीज़-बेंज ई-क्लास, BMW5-सीरीज, जगुआर XF और ऑडी A6 से है। भारत में इसे सीधे इंपोर्ट करके बेचा जाएगा।

यह भी पढ़ें : फॉक्सवेगन ने 26 लाख रुपए में उतारी POLO GTI , भारत में बिकेंगी सिर्फ 99 कारें

Volvo ऑटो इंडिया के प्रबंध निदेशक टॉम वॉन बॉन्सडार्फ ने कहा,

पिछले साल हमारी बिक्री 20 प्रतिशत बढ़कर 1,400 इकाई रही। हमें भरोसा है कि एस90 के साथ हम इस वृद्धि को कायम रख पाएंगे या इसमें और सुधार करेंगे।

तस्‍वीरों में देखिए लक्‍जरी कारों के बीच मुकाबला

Audi BMW Jaguar Merc

1 (85)IndiaTV Paisa

d1IndiaTV Paisa

d2IndiaTV Paisa

d3IndiaTV Paisa

d4IndiaTV Paisa

e1 (1)IndiaTV Paisa

e2 (1)IndiaTV Paisa

e3 (1)IndiaTV Paisa

e4 (1)IndiaTV Paisa

यह भी पढ़ें : Innova Crysta खरीदें या करें Tata Hexa का इंतजार, ये पांच बड़ी बातें करेंगी आपकी मदद

उन्होंने कहा कि इस वाहन को पेश किए जाने के बाद वैश्विक स्तर पर इसकी काफी मांग आ रही है। हमें उम्मीद है कि कंपनी हेडक्‍वार्टर यहां पर हमें इसकी कम से कम 1,000 इकाइयां भेजेगा।

जानिए क्‍या हैं इसकी स्‍पेसिफिकेशंस

  • Volvo S90 को भारतीय बाजार में सिर्फ डीज़ल इंजन के साथ पेश किया गया है।
  • इसमें ‘D4’ 2.0 लीटर का 4-सिलेन्डर इंजन लगाया गया है।
  • यह इंजन 190 PS की पावर और 400 एनएम का टॉर्क देता है।
  • इंजन 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़ा है।
  • फीचर्स की बात करें तो कार में पावर सनरूफ, पावर बूट-लिड, क्रूज़ कंट्रोल दिया गया है।
  • साथ ही हैड-अप डिस्प्ले, रियर फोल्ड-अप बूस्टर सीट और रियर सीट साइड सन ब्लाइंड जैसे फीचर भी मिलेंगे।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा