1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. वोल्‍वो ने भारत में लॉन्‍च की अपनी नई एसयूवी XC60, इसकी कीमत पूरे देश में रहेगी 55.9 लाख रुपए

वोल्‍वो ने भारत में लॉन्‍च की अपनी नई एसयूवी XC60, इसकी कीमत पूरे देश में रहेगी 55.9 लाख रुपए

 Edited By: Abhishek Shrivastava
 Published : Dec 12, 2017 02:34 pm IST,  Updated : Dec 13, 2017 04:17 pm IST

स्‍वीडन की लग्‍जरी कार कंपनी Volvo ने आज अपनी एसयूवी XC60 का नया वर्जन लॉन्‍च किया है। इसकी कीमत 55.9 लाख (एक्‍स-शोरूम ऑल इंडिया) रुपए है।

volvo xc60- India TV Hindi
volvo xc60

नई दिल्‍ली। स्‍वीडन की लग्‍जरी कार कंपनी वोल्‍वो ने आज अपनी एसयूवी XC60 का नया वर्जन लॉन्‍च किया है। इसकी कीमत 55.9 लाख (एक्‍स-शोरूम ऑल इंडिया) रुपए है। इसका मुकाबला मर्सिडीज-बेंज जीएलसी, ऑडी क्यू5, लैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट और बीएमडब्ल्यू एक्स3 से होगा। कंपनी की योजना इस साल इसकी 2,000 यूनिट को बेचने की है।

वोल्‍वो ऑटो इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्‍टर चार्ल्‍स फ्रंप ने कहा कि XC60 कंपनी का न केवल पूरी दुनिया में सबसे ज्‍यादा बिकने वाला मॉडल है बल्कि इसे भारत में भी काफी पसंद किया जाता है। नए फीचर्स, मॉडर्न डिजाइन और लग्‍जरी की दम पर हमें पूरा भरोसा है कि इस साल हम पिछले साल की तुलना में 25 प्रतिशत अधिक गाडि़यां बेचने में सफल रहेंगे। पूरे देश में कंपनी के 19 डीलरशिप हैं।

भारत में इसे पूर्ण रूप से तैयार यूनिट के रूप में आयात कर लाया जाएगा। नई Volvo XC60 को स्केलेबल प्लेटफॉर्म आर्किटेक्चर (SPA) पर तैयार किया गया है। इसी प्लेटफॉर्म पर XC90 और S90 भी बनी है। नई Volvo XC60 में एयर सस्पेंशन, 4-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, नप्पा लैदर अपहोलेस्‍ट्री वाली वेंटीलेटेड फ्रंट सीट, पैनारोमिक सनरूफ और 15-स्पीकर्स वाला ऑडियो सिस्टम मिलेगा। सुरक्षा के लिए इस में अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, पायलट असिस्ट, लैन कीपिंग एड, पार्क पायलट असिस्ट, 360 डिग्री कैमरा, हिल स्टार्ट असिस्ट और एचयूडी मोड दिया गया है।

नई Volvo XC60 में 2.0 लीटर का D5 डीजल इंजन है, जो 235 पीएस की पावर और 480 एनएम का टॉर्क देगा। यह इंजन 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़ा है,  जो सभी पहियों पर पावर सप्लाई करेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा