1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. Yamaha ने लॉन्च की नई बाइक FZ250, कीमत 1.19 लाख रुपए

Yamaha ने लॉन्च की नई बाइक FZ250, कीमत 1.19 लाख रुपए

 Written By: Ankit Tyagi
 Published : Jan 24, 2017 03:29 pm IST,  Updated : Jan 24, 2017 03:29 pm IST

जापान की टू-व्हीलर कंपनी Yamaha मोटर ने यंगिस्टर्स की फेवरिट FZ250 को भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसकी शुरुअाती कीमत 1.19 लाख रुपए रखी है।

Yamaha ने लॉन्च की नई बाइक FZ250, कीमत 1.19 लाख रुपए- India TV Hindi
Yamaha ने लॉन्च की नई बाइक FZ250, कीमत 1.19 लाख रुपए

नई दिल्ली। जापान की टू-व्हीलर कंपनी यामाहा (Yamaha) मोटर ने यंगिस्टर्स की फेवरिट FZ250 को भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसकी शुरुअाती कीमत 1.19 लाख रुपए रखी है। लुक्स और डिजाइन के मामले में बाइक स्पोर्टी है। वैसे तो यामाहा की FZ की पूरी सीरीज ही युवाअों की फेवरिट रही है। अब यामाहा ने अपनी FZ250 को थोड़े और नए लुक के साथ भारत में उतारा है।

बाइक में किए गए है कई बड़े बदलाव

  • FZ250 के एग्जोस्ट में भी बदलाव किया गया है।
  • इसकी बैक लुक को पहले की तरह ही स्लीक रखा गया है।
  • FZ250 अपराइट राइडिंग पॉजिशन, छोटे रियर फुट पैग्स, सिंगल पीस हैंडल और सिल्वर फिनिस दिया गया है।
  • FZ250 में 249cc का सिंगल सिलेंडर अॉयल कूल्ड इंजन लगा है।
  • जो 20 BHP की ताकत के साथ 20 Nm का टॉर्क देता है।
  • जिससे कि बाइक की हैंडलिंग को और स्मूथ बनाता है।
  • इसमें 6 स्पीड वाला गेयरबॉक्स लगा है।
  • बाइक में 17 इंच के एलॉय व्हील हैं।
  • FZ250 में फ्रंट और रियर में एबीएस डिस्क ब्रेक दिए गए हैं।
  • फ्यूल टैंक की कैपसिटी 18.5 लीटर की है।
  • इसमें डिजिटल टेक्नॉमीटर दिया दिया गया है।
  • माइलेज की बात करें तो कंपनी 43 किलोमीटर प्रति लीटर बता रही है।

काफी तेजी से बढ़ रहा है 200-250 cc बाइक्स का बाजार

  • FZ250 का मुकाबला मार्केट में KTM 200Duke, महिंद्र की मौजो, बजाज की डौमिनार 400, होंडा CBR 25, बेनेली TNT25, टीवीएस अपाचे RTR 200 से होगा।
  • भारत में 200-250 cc बाइक्स का बाजार काफी बड़ा हो रहा है और इस सेगमेंट में काफी कुछ नया भी हो रहा है।
  • यूथ में यह सेगमेंट काफी पॉपुलर भी है।
  • पिछले एक साल में इस सेगमेंट में करीब 40 फीसदी का उछाल देखा गया है ऐसे में यामाहा इस सेगमेंट में जरूर फायदा उठाना चाहेगी।
  • कुछ साल पहले यामाहा ने जब FZ सीरिज और R15 को भारत में लॉन्च किया था।
  • तब हर यूथ की ये पसंददीदा बाइक्स बनी थी और आज भी इनका जादू बरकरार है।
  • वैसे भी यामाहा की बाइक्स अपने स्टाइल के लिए जानी जाती है।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा